एक्सप्लोरर

Watch: Jammu के सांबा में भारी बारिश में बह गई एक कार, बने बाढ़ जैसे हालात

Jammu- Kashmir: उधमपुर और रामबन इलाकों में बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चालू है. लेकिन रामबन इलाके में बारिश के चलते भारी यातायात जाम हो गया.

Jammu- Kashmir News: जम्मू (Jammu) क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई. वहीं भारी बारिश के बीच सांबा (Samba) जिले के बारी ब्राह्मणा इलाके में चंडीगढ़ के नंबर वाली एक कार बह गई. ये कार ब्राह्मणा क्षेत्र में मीन चरकां के पास बरही खड्ड में बही. बाद में यह कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे झाड़ियों में फंसी हुई मिली. इसके बाद इसे ट्रैक्टर की मदद से नाले से निकाला गया. इस हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया. 

वहीं जम्मू में आसमान में घने काले बादल छा जाने से लगभग रात का दृश्य बन गया. शहर की सड़कों पर वाहन हेड लाइट जलाकर चलते नजर आए. भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों, गलियों और नालियों में पानी भर गया, जबकि शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई नालों में अचानक बाढ़ आ गई. जम्मू शहर में कई सड़कों और चौराहों पर पानी जमा हो गया, जिससे वाहनों की सुचारू आवाजाही बाधित हो गई.

 

बारिश से मौसम हुआ सुहाना
बता दें उधमपुर और रामबन इलाकों में बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चालू है. लेकिन रामबन इलाके में बारिश के चलते भारी यातायात जाम हो गया. यहां बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, लेकिन इस बीच, बारिश से जम्मू क्षेत्र के लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम से बड़ी राहत मिली. साथ ही ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट देखी गई, जिससे मौसम अधिक सुहावना हो गया.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने अगले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र के कुछ इलाकों में बुधवार को भारी बारिश हो सकती है.

Jammu-Kashmir Politics: उमर अब्दुल्ला का बीजेपी पर हमला, कहा- 'इनकी सरकार में अनुच्छेद 370 बहाल होने की कोई उमीद नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget