एक्सप्लोरर

जम्मू में सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, महिला वकील ने दर्ज कराया मामला

Rape Case: जम्मू में सेना के जवान पर गंभीर आरोप लगा है. महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी जवान की तैनाती लेह में है.  

Jammu Kashmir News: जम्मू की एक महिला वकील ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़ित वकील ने कहा है कि सेना के जवान ने वीडियो भी शूट कर लिया था. वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे कर सालों से जवान शारीरिक शोषण करता रहा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला वकील ने दोमाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में महिला वकील ने कहा है कि भारतीय सेना के जवान का नाम आसिफ है.

आसिफ ने आपत्तिजनक वीडियो बनाया था. वीडियो के आधार पर सेना का जवान महिला वकील का शारीरिक शोषण करता रहा. शिकायत लेकर पहले महिला वकील एसएसपी जम्मू के पास गई. एसएसपी ने महिला वकील की आप बीती सुनकर मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं. शिकायत में महिला ने कहा है कि आरोपी को करीब 10 सालों से जानती है. दोनों की अच्छी दोस्ती थी. शिकायत के मुताबिक एक दिन आरोपी ने नशीली दवा खिलाकर रेप का वीडियो भी बनाया.

सेना के जवान पर लगा रेप का आरोप

आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला वकील को ब्लैकमेल करता रहा. लोक लाज के चलते महिला वकील ने कभी किसी से जिक्र तक नहीं किया. शिकायत में महिला वकील ने कहा कि बातचीत करने पर आरोपी ने कई बार शादी करने का दिलासा भी दिया.

महिला ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

अब सेना का जवान किसी और महिला से शादी करने जा रहा है. उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की. आरोपी ना तो महिला वकील का फोन उठा रहा है और ना ही बात करने को तैयार है. फिलहाल जम्मू पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी लेह में तैनात है.  

ये भी पढ़ें-

कश्मीर घाटी में बर्फबारी से गिरा पारा, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में शून्य से नीचे तापमान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget