एक्सप्लोरर

कश्मीर घाटी में बर्फबारी से गिरा पारा, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में शून्य से नीचे तापमान

Snowfall in Kashmir: कश्मीर घाटी में तापमान में आगे और गिरावट आने के आसार हैं. मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के ऊपरी हिस्सों में बारिश और हिमपात के आसार जताए हैं.

Srinagar News: कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में रात के वक्त तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. हाल में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि श्रीनगर और अन्य स्थानों में लगातार दूसरी रात को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है. कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में पिछले सप्ताह बर्फबारी हुई थी. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर में तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि पिछली रात से थोड़ा ज्यादा था. पिछली रात को माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान था. इस वक्त रात के समय तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है. काजीगुंड में माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जबकि पहलगाम में सबसे कम माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

घाटी के ज्यादातर हिस्सों में तापमान गिरा

गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुपवाड़ा में माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस, कोकेरगांव में तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया या. मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति 23 नवंबर तक रहेगी जबकि 24 नवंबर से आसमान में बादल घिरने और हल्की बारिश के आसार हैं. जबकि कश्मीर कई स्थानों विशेषकर ऊपरी हिस्से में बर्फबारी हो सकती है.

यात्रा में इन बातों का रखना होगा ध्यान

ऐसा बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा. बढ़ती ठंड को देखते हुए अधिकारियों ने बिजली और हीटिंग आपूर्ति को लेकर काम करना शुरू कर दिया है. कश्मीर के अलावा जम्मू रीजन में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 30 नवंबर के बीच घाटी में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के समय भी तापमान में गिरावट आएगी. घाटी में इस वक्त शीतलहर चल रही है. लोगों को यह सलाह दी गई है कि बारिश और हिमपात को देखते हुए ही वे अपनी यात्रा का शेड्यूल बनाएं.

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में इन जगहों पर गाड़ी नहीं चला पाएंगे स्कूली छात्र, रोड एक्सीडेंट की वजह से फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget