एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा कदम, सभी दलों को लिखी चिट्ठी, कहा- 'संसद में...'

Jammu Kasmhir Statehood: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने बड़े दलों को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा कि लोगों के साथ पूर्ण राज्य का वादा किया गया था.

जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग जोर पकड़ रही है. इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सभी बड़े दलों को चिट्ठी लिखकर संसद में इस मुद्दे को उठाने की मांग की है.

सीएम ने बुधवार (6 अगस्त) को श्रीनगर में कहा, ''मैंने उन तमाम पार्टियों को चिट्ठी लिखी है, जिनके कई सांसद हैं और मैंने गुजारिश की है कि जम्मू-कश्मीर के साथ जो पूर्ण राज्य का वादा किया गया है, उसमें हमारी मदद करें. संसद में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएं. ताकि इसी सत्र में बिल आए और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिले.''

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''ये किसी एक पार्टी या हुकुमत की बात नहीं है. जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ पूर्ण राज्य का वादा किया गया था. ये वादा रैलियों में भी किया गया, सुप्रीम कोर्ट के सामने भी किया गया. संसद में भी किया गया, अब हम चाहते हैं कि अब ये वादा पूरा किया जाए.'' 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में राज्य का दर्जा बहाल करने वाली याचिका पर होने वाली सुनवाई को लेकर कहा, ''आठ तारीख को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने 5 अगस्त को लेकर फैसले में कहा था कि जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द राज्य का दर्जा दिया जाए. जल्द से जल्द को इतने साल हो गए. सुप्रीम कोर्ट ने अगर चुनाव को लेकर समय की पाबंदी नहीं लगाई होती तो मैं आज मुख्यमंत्री के तौर पर आपसे बात नहीं कर रहा होता. आज चुनाव हुए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने वक्त की पाबंदी लगाई.'' 

धराली आपदा पर सीएम का बयान

सीएम ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद की स्थिति को लेकर कहा, ''22 अप्रैल के हमले के बाद अब यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. चार लाख लोगों ने अमरनाथ यात्रा की. पर्यटक कश्मीर के लोगों के मेहमानबाजी का फायदा उठाएंगे.''

उत्तराखंड के धराली में आई आपदा पर उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''हम जंगलों को साफ कर रहे हैं, पहाड़ों को काट रहे हैं. मुझे लगता है कि हमें भी इसका खतरा है. हमें इसका ख्याल रखना होगा. उत्तराखंड के लोगों के प्रति हमारी संवेदना है.''  

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget