एक्सप्लोरर

Jammu Weather Update: घने कोहरे की चपेट में जम्मू, 4 उड़ाने रद्द; आज से शुरू हो सकती है बर्फबारी

Jammu-Kashmir Weather: मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में 11 जनवरी और 12 जनवरी को मौसम खराब रहने और बर्फबारी होने के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.

Jammu-Kashmir Weather Forecast: कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने कश्मीरवासियों को शीतलहर से थोड़ी राहत दी है. ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी बुधवार को श्रीनगर में न्यूनतम तामपान 1.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. साथ ही गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.0 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. वहीं घने कोहरे के चलते मंगलवार को जम्मू से 4 उड़ानें रद्द कर दी गईं. जबकि कई उड़ानों की आवाजाही पर भी कोहरे का असर रहा. इसके साथ ही पंजाब और जम्मू में घने कोहरे के चलते राजधानी समेत कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं. मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में 11 जनवरी और 12 जनवरी को मौसम खराब रहने और बर्फबारी होने के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बताया कि बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घाटी में कल की तरह आज भी दिन का तापमान कम रहा और किसी भी मौसम केंद्र में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज नहीं किया गया.

आज हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ व्यापक मध्यम बर्फबारी और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है. कश्मीर फिलहाल 40 दिनों की भयंकर सर्दी ‘चिल्लई-कलां’ की गिरफ्त में है. इस दौरान बर्फबारी की बहुत अधिक संभावना रहती है. यह दौर 21 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलता है. इसके बाद घाटी में 20 दिन तक ‘‘चिल्लई-खुर्द’’ और 10 दिन तक ‘‘चिल्लई-बच्चा’’ का दौर रहता है.

यह भी पढ़ें:
Rahman Rahi Death: कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ अवार्ड से सम्मानित प्रो कवि रहमान राही का निधन, नेताओं ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget