एक्सप्लोरर

Rahman Rahi Death: कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ अवार्ड से सम्मानित प्रो कवि रहमान राही का निधन, नेताओं ने जताया शोक

प्रोफेसर रहमान राही ने कश्मीरी में कविता लेखन के साथ ही कई दूसरी भाषाओं के कवियों की रचनाओं का भी कश्मीरी में अनुवाद किया था. उनकी मौत पर राज्य के राजनीतिक शख्सियतों ने कगरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

Rehman Rahi Dies: कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ अवार्ड (Jnanpith Award) प्राप्त मशहूर कवि प्रोफेसर रहमान राही (Professor Rehman Rahi) का सोमवार को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने नौशेरा स्थित अपने मकान में अंतिम सांस ली. राही का जन्म 6 मई 1925 को हुआ था. उनकी कई कविता संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने देश के कई मशहूर कवियों की रचनाओं का कश्मीरी में अनुवाद किया. उनके शुरुआती कार्यों में दीना नाथ नादिम का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है. उन्होंने बाबा फरीद की रचनाओं का भी कश्मीरी में अनुवाद किया था. 

इन सम्मानों से हुए थे सम्मानित
उन्हें अपने संग्रह 'स्याह रूद जेरेन मंज़'  के लिए 2007 में देश का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार - ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था. इससे पहले उन्हें उनके साहित्यिक सेवा के लिए 2000 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. इससे पहले उन्हें 1961 में उनके कविता संग्रह 'नवरोज़-ए-सबा' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था.

ये भी पढ़ेंः Jammu Kashmir: भारतीय सेना बनी देवदूत, कड़ाके की ठंड में गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

कश्मीर में शोक की लहर
राही के निधन पर कश्मीर में व्यापक रूप से शोक व्यक्त किया गया है. लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने उनकी मृत्यु को "एक युग का अंत" करार दिया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि "हाल के दिनों में कश्मीरी के सबसे प्रभावशाली कवियों में से एक, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रहमान राही के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. उनके निधन से एक युग का अंत हुआ. उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी जताया दुख
प्रोफेसर राही की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महान साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता जनाब रहमान राही साहब की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ. उनके निधन से कश्मीरी साहित्य और समाज में एक शून्य पैदा हो गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा. उन्होंने आगे लिखा कि परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

कविता के जरिए जमीनी हालात को किया बयां
प्रोफेसर रहमान की मौत पर माकपा नेता एमवाई तारिगामी ने ट्वीट कर लिखा है कि रहमान राही कश्मीरी साहित्य में सबसे उत्कृष्ट शख्सियतों में से एक थे. उनकी रचनात्मक प्रतिभा को साहित्य की विभिन्न विधाओं में अभिव्यक्ति मिली. उन्होंने अपनी रचनाओं में कश्मीर की सांस्कृतिक और राजनीतिक उतार-चढ़ाव को बखूबी बयां किया है. वे युवा कवि और लेखकों को प्रभावित करना जारी रखेंगे. इसके साथ ही उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget