एक्सप्लोरर

Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में एक महीने पहले शुरू हुई कड़ाके की ठंड, अगले 24 घंटे में बर्फबारी की संभावना

Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई. यहां पारा -2.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो साल के इस समय के न्यूनतम तापमान से काफी कम है.

Jammu Kashmir Weather Update: कश्मीर घाटी और लद्दाख में सर्दियों की आधिकारिक शुरुआत से एक महीने पहले ही लोगों को जनजीवन प्रभावित करने वाली शीत लहर की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच आज गुरुवार (28 नवंबर) को मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान बर्फबारी की भविष्यवाणी की है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस क्षेत्र में तीन पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की आशंका है.

गुरुवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई. यहां पारा -2.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो साल के इस समय के न्यूनतम तापमान से काफी कम है. इसे कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी की स्थिति की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. तापमान में यह गिरावट चिल्लई कलां की शुरुआत है, जो कश्मीर में 40 दिनों की सबसे कड़ाके की सर्दी की अवधि है. यह आमतौर पर 21 दिसंबर से शुरू होती है और 30 जनवरी तक चलती है.

रात के समय की ठंड भी पूरे क्षेत्र में बढ़ गई है और घाटी में शून्य से 2 और शून्य से 5 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. हालांकि, दक्षिणी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां शोपियां सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र में भी भीषण शीत लहर की स्थिति है. लेह में तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास -12.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. 

लद्दाख में एडवाइजरी जारी
लद्दाख में मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अगले 12 घंटों में मौसम में सुधार होने की संभावना है. साथ ही 3-4 इंच बर्फबारी की भविष्यवाणी की है, जिससे सड़क परिवहन गतिविधियों में रुकावट हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर और 2-3 दिसंबर को लदाख के कई इलाकों और खासतौर पर जोजिला में बर्फबारी का अनुमान है.

40 दिन की कड़ाके की सर्दी यानी चिल्लई कलां से पहले भीषण ठंड के आगमन ने मौसम विभाग के उस पूर्वानुमान को सही साबित कर दिया है जिसमें कहा गया था कि इस साल सर्दियां बहुत अधिक पड़ेंगी. इन 40 दिनों के दौरान, क्षेत्र में तेज ठंड, लगातार बर्फबारी और श्रीनगर की डल झील के कुछ हिस्सों सहित जमे हुए जल निकाय देखे जाते हैं. 

इस तरह के तापमान में उतार-चढ़ाव घाटी की कठोर मौसम स्थितियों को उजागर करते हैं, जहां रातें जम जाती हैं और यहां तक कि कई क्षेत्रों में दिन का तापमान भी शून्य से ऊपर नहीं जा पाता है. फिलहास आम लोग और अधिकारी तापमान में और गिरावट और इससे होने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं. खासकर शोपियां, कुपवाड़ा, गुरेज, तंगधार और पीर पंजाल के दक्षिण जैसे दूरदराज और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों ने तैयारी कर ली है.

ये भी पढ़ें- शोपियां के घने जंगलों में चट्टान पर मिली तीन शिवलिंग जैसी आकृतियां, क्या कहते हैं स्थानीय लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget