एक्सप्लोरर

Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में अभी और गिरेगा पारा, 17 फरवरी से हल्की बारिश-हिमपात के आसार

Jammu Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ने के आसार हैं क्योंकि मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं. 17 फरवरी से हल्की बारिश की संभावना है.

Jammu Kashmir News:  जम्मू-कश्मीर में आने वाले कुछ दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि 17 फरवरी से केंद्र शासित प्रदेश में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होगी. मौसम कार्यालय की सलाह में लोगों से सावधानी बरतने और ऊंचे इलाकों में राजमार्गों पर यात्रा करने से बचने को कहा गया है, जहां 17 फरवरी से 21 फरवरी तक भारी बर्फबारी होने की संभावना है. 

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6, गुलमर्ग में माइनस 3.4 और पहलगाम में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 और कारगिल में माइनस 12.6 डिग्री सेल्सियस है. जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.2, कटरा में 9, बटोट में 4.6, भद्रवाह में 2.4 और बनिहाल में 1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात से 21 फरवरी की दोपहर तक बारिश होने के आसार हैं. मध्यम से तेज पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और इसके आसपास के इलाके को प्रभावित कर सकता है.

निचले और मैदान इलाकों में होगी बर्फबारी
मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर घाटी में बादल घिरे रह सकते हैं. ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं. जबकि 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. विभाग के अधिकारी ने बताया कि 19 से 20 फरवरी तक मैदानी और निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम, शोपियां के निचले और ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है. अधिकारी ने बताया कि 21 फरवरी से दोपहर और शाम तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी और उसके बाद धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है. वहीं, जम्मू संभाग में रविवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

ये भी पढ़ें- क्या लोकसभा चुनाव से पहले NDA में जाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस? उमर अब्दुल्ला ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget