एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में सूखे की आशंका के बीच राहतभरी खबर, मौसम विभाग ने दिया ये बड़ा अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा. 21 फरवरी को मौसम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है.

Jammu Kashmir Weather News: सूखे जैसी स्थिति की बढ़ती चिंताओं के बीच जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 19-20 फरवरी के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है. केंद्र शासित प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जायेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऊंचे इलाकों में 6-10 इंच बर्फ गिरने का अनुमान लगाया गया है.

उत्तर और मध्य कश्मीर के इलाकों में 4-8 इंच बर्फबारी होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि लगातार विक्षोभ के कारण पूरे केंद्र शासित प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है. 21 फरवरी को मौसम की स्थिति में सुधार होगा. पश्चिमी विक्षोभ की मुख्य गतिविधि चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर में होगी.

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि 25-27 फरवरी के दौरान बारिश का एक और दौर शुरू होगा. जम्मू क्षेत्र में कश्मीर घाटी के मुकाबले अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है. दूसरी तरफ रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. पीर पंजाल रेंज में भारी बर्फबारी से तापमान लुढ़क जाएगा. विशेषकर गुलमर्ग, सिंथन टॉप, पीर की गली और मुगल रोड के इलाकों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है.

बारिश के साथ बर्फबारी का है अनुमान

जम्मू क्षेत्र में बिजली और गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में अप्रत्याशित रूप से ठंड बढ़ेगी. दिन का तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 20 फरवरी को 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पारा गिर सकता है. अनुमानित बारिश के बाद 21 फरवरी से मौसम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. बता दें कि कम बारिश और बर्फबारी से कई इलाकों में जल संकट के आसार पैदा हो गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें-गुलमर्ग में 22 फरवरी से आयोजित होने थे खेलो इंडिया विंटर गेम्स, अब आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget