एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में खत्म होगा बर्फबारी का इंतजार, मौसम विभाग ने दिया ये बड़ा अपडेट

Jammu Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में 25 जनवरी को कुछ इलाकों बर्फबारी होगी तो वहीं 26 से 28 जनवरी के बीच कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार हैं.

Jammu Kashmir News: कश्मीर (Kashmir) के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, जिससे लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्रीनगर (Srinagar) शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के न्यूनतम तापमान से थोड़ा अधिक है. शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे और उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

चिल्लाई कलां का दौरा जारी
कश्मीर में वर्तमान में 40 दिनों की भयंकर सर्दी 'चिल्लई-कलां' जारी है. इन दिनों क्षेत्र में शीतलहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है, जिससे जलाशयों के साथ-साथ पाइप में भी पानी जम जाता है. इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना अधिक होती है. कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है और दिसंबर में 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. जबकि जनवरी के पहले 20 दिनों में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में कोई बारिश नहीं हुई है.

दिन सामान्य से अधिक गर्म
शुष्क और बड़े पैमाने पर बर्फ रहित सर्दी के परिणामस्वरूप रातें ठंडी हो गईं और दिन सामान्य से अधिक गर्म हो गए. पूरे कश्मीर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.7 से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से ऊपर है. 'चिल्लई-कलां' 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा. उसके बाद 20 दिन की 'चिल्लई-खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिन की 'चिल्लई-बच्चा' की अवधि चलेगी और ठंड की स्थिति जारी रहेगी.

ऊपरी इलाकों में होगी बर्फबारी
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह घाटी में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है, जिससे लंबे समय से जारी शुष्क दौर खत्म हो जाएगा. उसने यह भी कहा कि 24 जनवरी तक शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है, 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने जानकारी दी कि 26-28 जनवरी तक, जम्मू-कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि 29-31 जनवरी तक, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

ये भी पढ़ें- क्या इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग में हो रही है देरी? फारूक अब्दुल्ला बोले- 'सभी के अपने-अपने...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget