एक्सप्लोरर

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, रात में दिखे संदिग्ध ड्रोन के बाद जम्मू-कश्मीर में अब कैसे हैं हालात?

Jammu Kashmir News: भारतीय सेना ने बताया कि सांबा जिले में 12 मई की रात को संदिग्ध ड्रोन दिखे थे, जिनसे निपट लिया गया है. वहीं, जालंधर में भी एक ड्रोन मार गिराया गया है. फिलहाल सब कंट्रोल में है.

Jammu Kashmir News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधित करने के कुछ ही घंटे बाद जम्मू में संदिग्ध ड्रोन देखे गए. सोमवार (12 मई) की शाम में जम्मू के सांबा जिले के इंटरनेशनल बॉर्डर के पास ड्रोन पाया गया. वहीं, पंजाब के जालंधर में भी सेना ने एक सर्विलेंस ड्रोन मार गिराया. 

सीमा रेखा पर ड्रोन दिखने का मामला भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ की बैठक के कुछ ही समय बाद सामने आया. इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने कहा है कि स्थिति शांत है और पूरी तरह से अंडर-कंट्रोल है. फिलहाल, दुश्मन के किसी ड्रोन की सूचना नहीं है. इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं. 

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में ब्लैकआउट
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना की ओर से यह भी कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के सांबा के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे. उनसे निपटा जा चुका है. इसके अलावा, सांबा, कठुआ, राजौरी और जम्मू के कई इलाकों में ब्लैकआउट देखा गया. एहतियातन तौर पर माता वैष्णे देवी की गुफा और पूरे दर्शन पथ पर लाइटें बंद रखी गईं. 

नया तनाव कश्मीर के उत्तरी जिलों कुपवाड़ा और बारामुल्ला में शुरू हुआ जो दक्षिण के राजौरी, पुंछ, अखनूर और जम्मू जिले में परगवाल सेक्टर तक फैल गया. गोलीबारी का असर सीमावर्ती जिले- बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और जम्मू में हुआ. 

2001 सीजफायर एग्रीमेंट को पाक ने किया कमजोर
सीमा पार से लगातार हो रही गोलीबारी के चलते साल 2021 की फरवरी में हुए संघर्ष विराम समझौते को और कमजोर कर दिया है. भारत-पाक की 740 किलोमीटर लंबी LoC पर पाकिस्तान काफी समय से सीजफायर का उल्लंघन करता आया है. ऐसे में यह एग्रीमेंट अप्रभावी ही माना जाता रहा है.

जालंधर में मार गिराया गया ड्रोन
वहीं, जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी दी कि मंड गांव के पास सोमवार रात करीब 9:20 पर हमारी सेना ने एक निगरानी ड्रोन को गिरा दिया और रात मे ही मलबे की तलाश शुरू कर दी गई. रात 10.45 बजे जारी किए गए एक संदेश में डिप्टी कमिश्नर ने जनता से आग्रह किया कि ड्रोन का मलबा अगर दिखे तो उसके करीब न जाएं, तुरंत पास के पुलिस स्टेशन को सूचना दें. 

इसके अलावा, जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने निवासियों से अपील की कि शांति बनाए रखें और पटाखे न फोड़ें. कुछ इलाकों में पटाखे फोड़े जाने की सूचना मिली है, कृपया इससे बचें. इससे पहले उन्होंने यह भी बताा था कि ड्रोन देखे जाने की रिपोर्ट के बाद एहतियातन सुरनासी के आसपास के कुछ इलाकों में लाइटें बंद करवाई गई थीं. हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं. अभी तक कोई (पूरी तरह) ब्लैकआउट नहीं हुआ है. 

सेना ने आश्वासन दिया है कि अब डरने की कोई बात नहीं है. जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने सोमवार रात 9:15 पर जारी किए गए एक मैसेज में कहा था कि सेना और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हैं. पंजाब की सीमा पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी है. 

 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget