एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: डिप्टी CM सुरिंदर कुमार चौधरी बोले, 'शेख अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी बहाल करेंगे'

Jammu Kashmir News: उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, शेख अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी बहाल करने और विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर अपनी राय रखी.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने गुरुवार (5 जनवरी) को आईएएनएस से बात करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, जम्मू कश्मीर में शेख अब्दुल्ला की जयंती के अवसर पर छुट्टी बहाल करने और जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर अपनी राय रखी.

बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों, खासकर हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमलों को लेकर सुरिंदर कुमार चौधरी ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में आम नागरिकों के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए. हर व्यक्ति को जीने का अधिकार है, चाहे वह हिंदुस्तान का हो या बांग्लादेश का. 

अत्याचारों पर कड़ी कार्रवाई करे
यह सरकार का कर्तव्य है कि वह नागरिकों की हिफाजत करे. उन्होंने बांगलादेश सरकार से आग्रह किया कि वह वहां हो रही हिंसा और नागरिकों पर हो रहे अत्याचारों पर कड़ी कार्रवाई करे. सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी नागरिक बिना वजह परेशान न हो.

'नाम को मिटाने से कुछ नहीं होगा'
जम्मू-कश्मीर में शेख अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि छुट्टियां रद्द करने से कुछ बदल जाएगा. नाम को मिटाने से कुछ नहीं होगा, अगर बदलाव लाना है, तो बेरोजगार बच्चों के लिए रोजगार की बात कीजिए. जम्मू-कश्मीर की तामीर और तरक्की की बात कीजिए.

'शेख अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी भी बहाल करेंगे'
चौधरी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने राज्य में भ्रष्टाचार और खराब स्थिति को बढ़ावा दिया, लेकिन उनकी सरकार अब बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अब हम जम्मू-कश्मीर के विकास की दिशा में काम कर रहे हैं और शेख अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी भी बहाल करेंगे.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष दर्जा जरूरी है. हमें हमारी पहचान और राज्य के अधिकारों की सुरक्षा चाहिए. हम इसे लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे. हमारी सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि राज्य में पानी, बिजली, स्कूल और रोजगार की सुविधाएं सभी को मिलें. पिछले छह साल में जो सरकार रही है, उसने राज्य के लिए कुछ नहीं किया. अब हम बदलाव लाएंगे और जम्मू-कश्मीर का समग्र विकास करेंगे.

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार और राजभवन के बीच खींचतान शुरू, जानिए क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget