एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: बारिश में फंसे यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू, जानें किन स्टेशनों पर रुकेगी?

Jammu News: रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से फंसे पर्यटकों की मदद के लिए जम्मू से नई दिल्ली तक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई. बारिश के चलते 58 ट्रेनें रद्द और 64 ट्रेनों के रूट में बदलाव की गई.

उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए जम्मू स्टेशन से नई दिल्ली तक की विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उत्तर रेलवे ने रिकॉर्ड बारिश से हुई तबाही के कारण जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया था जबकि 64 ट्रेनों को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर या तो बीच में ही रोक दिया गया था फिर गंतव्य बदल दिये गए थे.

जम्मू, कठुआ और अन्य स्टेशनों से यात्रि ट्रेन में सवार हो सकते

जम्मू स्थित रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया, “फंसे हुए पर्यटकों की मदद के लिए जम्मू से दिल्ली के लिए एक अनारक्षित विशेष ट्रेन निर्धारित है. यह कठुआ और पठानकोट छावनी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.” उन्होंने बताया कि यात्री जम्मू, कठुआ और रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कई अनुरोधों के बाद यह कदम उठाया है. यात्री विभिन्न रेलवे स्टेशनों, खासकर जम्मू पर रेल यातायात बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं. जम्मू-पठानकोट में भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं क्योंकि रेलवे ट्रैक और पुल बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.

इसके साथ ही ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे सैकड़ों यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर यात्री कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे हैं. कानपुर निवासी बबीता जायसवाल ने कहा, “हम दो दिन कटरा में थे लेकिन हमें जाने को कहा गया और बताया गया कि जम्मू से ट्रेनें चल रही हैं.

ट्रेन सेवाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएंगी

हम किसी तरह बस से जम्मू पहुंचे. यहां से कोई ट्रेन या बस उपलब्ध नहीं है. अब हम घर कैसे जाएंगे? रहने की कोई जगह नहीं है, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है... हम कहां जाएंगे?” उन्होंने कहा कि फंसे हुए यात्री चाहते हैं कि ट्रेन सेवाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएं.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह जम्मू से छह ट्रेनों के रवाना होने के साथ रेल यातायात कुछ समय के लिए बहाल हुआ था लेकिन चक्की नदी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ और भारी मिट्टी के कटाव के कारण फिर से ट्रेनों की आवाजाही रुक गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के बीच CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'जम्मू-कश्मीर मॉडल दिल्ली में लागू'
CJP प्रदर्शन के बीच CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'जम्मू-कश्मीर मॉडल दिल्ली में लागू'
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget