एक्सप्लोरर

विधायकों के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो खरीदेगी उमर अब्दुल्ला सरकार, 90 गाड़ियों पर खर्च होंगे 15 करोड़ रुपये

Jammu Kashmir News: ट्रांसपोर्ट विभाग के सचिव नीरज कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि 14.85 करोड़ रुपये की रकम से 90 विधायकों के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो खरीदी जाएगी.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के ट्रांसपोर्ट विभाग ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए सरकारी गाड़ी खरीदने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. इन रुपयों से 90 विधायकों के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) खरीदी जाएगी. ट्रांसपोर्ट विभाग के सचिव नीरज कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि 14.85 करोड़ रुपये की रकम स्टेट मोटर गैराज के खाते से निकाली जाएगी. 

दरअसल, नव निर्वाचित विधायकों के लिए यह स्कॉर्पियो ई टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत खरीदे जाएंगे, जिसे गवर्नमेंट की ई-मार्केट प्लेस प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा. इस आदेश में डायरेक्ट मोटर गैराज को यह भी कहा गया है कि वह खुद इस बात की निगरानी करें कि यह पैसा गाड़ियों की खरीद में ही खर्च हो. बता दें, इस बार जम्मू कश्मीर में नव निर्वाचित 90 विधायकों में से 76 करोड़पति हैं. 

90 में 76 विधायक करोड़पति
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, 27 विधायक एक से पांच करोड़ रुपये के दायरे में आते हैं, जबकि 14 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से कम है. वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह राणा 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं. 

सेंट्रल शाल्टेंग सीट से चुने गए तारिक हमीद कर्रा ने 148 करोड़ की संपत्ति घोषित की है और वह सबसे अमीर विधायक हैं. जम्मू जिले के नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले भाजपा नेता देवेंद्र राणा 126 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जबकि, आम आदमी पार्टी के टिकट पर डोडा से विधायक बने मेहराज मलिक सिर्फ 29,070 रुपये की संपत्ति के साथ जम्मू-कश्मीर के सबसे गरीब विधायक हैं. वह जम्मू-कश्मीर में आप के पहले विधायक हैं.

जम्मू-कश्मीर में लगभग 6 साल बाद विधानसभा बहाल हुई है. जून 2018 में तत्कालीन पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार के गिर जाने के बाद नवंबर 2018 में तत्कालीन राज्यपाल सतपाल मलिक ने विधानसभा को भंग कर दिया था. इसके बाद अब चुनाव हुए हैं और नवनिर्वाचित विधायकों का गत सोमवार को ही शपथ ग्रहण समारोह हुआ.

ये भी पढ़ें- गांदरबल आतंकी हमले में मारे गये शशि भूषण का हुआ अंतिम संस्कार, क्या बोले डिप्टी CM सुरेंद्र चौधरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget