एक्सप्लोरर

एक मुस्लिम महिला और दो हिन्दू... उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में शामिल होने वाले 5 मंत्री कौन?

Jammu Kashmir Cabinet: सुरेंद्र चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. इसके अलावा, सकीना इट्टू और जावेद राणा सहित चार नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है.

Jammu Kashmir News: अनुच्छेद-370 हटने के पांच साल बाद अब जम्मू-कश्मीर को नई सरकार मिल गई है. नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ग्रहण की. जबकि उमर कैबिनेट में एक महिला और दो हिंदू सहित कुल पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है. सुरेंद्र चौधरी जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम बने. इसके अलावा, सकीना इट्टू, जावेद राणा, सतीश शर्मा और जावेद डार ने मंत्रिमंडल में शामिल हुए.

जावेद डार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के जावेद अहमद डार बारामूला जिले की राफियाबाद विधानसभा से चुनाव जीते थे. इन्होंने 9 हजार 202 के अंतर से जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के उम्मीदवार यावर अहमद मीर को हराया था. जावेद अहमद डार को कुल 28 हजार 783 वोट मिले थे. 

सकीना इट्टू
पूर्व मंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस की वरिष्ठ नेता सकीना इट्टू ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम की डीएच पोरा विधानसभा सीट पर पीडीपी के गुलजार अहमद को 17,449 वोट के अंतर से हराया था. 1996 में उन्होंने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की, उस समय उनकी उम्र 26 साल थी, वह उस समय जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सबसे युवा सदस्य बनी थीं.

जावेद राणा
नेशनल कॉन्फ्रेंस के जावेद राणा ने बॉर्डर से सटे मेंढर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. इन्होंने बीजेपी के मुर्तजा अहमद खान को 14794 वोटों से हराया था. जावेद अहमद राणा को कुल 31,386 वोट मिले थे.

सुरेंद्र कुमार चौधरी
सुरेंद्र कुमार चौधरी जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बता दें सुरेंद्र चौधरी ने नौशेरा से बीजेपी उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को हराकर जीत दर्ज की थी. सुरेंद्र कुमार ने 7819 वोटों के अंतर से यहां पर जीत दर्ज की थी. पिछले साल जुलाई में सुरेंद्र चौधरी ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस का दामन थामा था. इससे पहले वो करीब एक साल तक बीजेपी में रहे. 

सतीश शर्मा
सतीश शर्मा ने छंब विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. उन्हें कुल 33985 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के राजीव शर्मा दूसरे नंबर पर थे. उन्हें कुल 27056 वोट मिले थे. जीत-हार का अंतर 6929 वोट का रहा है.

यह भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ, सरकार में जम्मू को क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget