एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में 20 करोड़ का कस्टोडियन लैंड घोटाला, फर्जी कागज़ात बनाकर 500 कनाल जमीन हड़पी

Custodian Land Scam: ED ने सरकारी जमीन पर घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की. पटवारी, तहसीलदार, बिचौलिए और कुछ प्राइवेट लोग ने कब्जा कर उसे बेचने में शामिल पाए गए. इस जमीन की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए है.

जम्मू और उधमपुर में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था. यह कार्रवाई कस्टोडियन लैंड घोटाले से जुड़ी है. जिसमें पटवारी, तहसीलदार, बिचौलिए और कुछ प्राइवेट लोग मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने और उसे बेचने के घोटाले में शामिल पाए गए है. इसमें ईडी की जम्मू इकाई ने नौ जगहों पर छापेमारी की. इनमें आठ जम्मू में और एक उधमपुर था. इस मामले में ED की जांच ACB और J&K पुलिस की दर्ज कई FIR के बाद शुरू हुई.

फर्जी कागज़ात बनाकर कब्जाया

जांच में पता चला है कि करीब 502.5 कनाल कस्टोडियन जमीन, जो पाकिस्तान गए लोगों की छोड़ी हुई जमीन मानी जाती है, उसको फर्जी कागज़ात बनाकर कब्जे में लिया गया. इस जमीन की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके साथ ही ED ने बताया कि साल 2022 से एक पूरे नेटवर्क के जरिए ये काम किया जा रहा था. इसमें राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भी शामिल थे.

जानकारी के अनुसार, ईडी के मुताबिक जमीन पर कब्जा करने के लिए फर्जी पुराने म्यूटेशन रिकॉर्ड तैयार किए गए. फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाई गई. इसके अलावा फर्जी सेल डीड्स और गलत राजस्व रिकॉर्ड एंट्री बनाई गई.

सरकार को हुआ था भारी नुकसान

इसमें बताया जा रहा है कि, इन जमीनों को कंडिट और अटॉर्नी धारकों द्वारा धोखाधड़ी के तरीकों का सहारा लेकर अपने स्वयं के गिरोह के नेताओं और सदस्यों सहित विभिन्न व्यक्तियों को बेच दिया गया था. इससे सरकार को भारी नुकसान हुआ था.

अलग-अलग अकाउंट्स का इस्तेमाल  

इसके बाद कब्जाई गई जमीन को लोगों को बेच दिया गया और उससे मिली रकम को अलग-अलग अकाउंट्स में घुमाकर इस्तेमाल किया गया. तलाशी के दौरान ED को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, राजस्व रिकॉर्ड और डिजिटल एविडेंस मिले है. जिनसे पूरे घोटाले की जानकारी मिल रही है. फिलहाल अभी ED की जांच जारी है. इस मामले में अगे और खुलासे हो सकते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के बीच CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'जम्मू-कश्मीर मॉडल दिल्ली में लागू'
CJP प्रदर्शन के बीच CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'जम्मू-कश्मीर मॉडल दिल्ली में लागू'
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget