एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर चुनाव: EC का अधिकारियों को खास निर्देश, 'बेवजह नेताओं को हिरासत में न लें, पोलिंग बूथ...'

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे पोलिंग बूथ में बदलाव ना करें उन्हें शिफ्ट ना करें.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में पिछले चुनाव में सुरक्षा कारणों से पोलिंग बूथ (Polling Booth) को शिफ्ट किए जाने और रैलियों को कैंसल करने की घटनाएं सामने आई थीं. लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने चुनाव में वोटरों को भागीदारी बढ़ाने के लिए सुरक्षा अधिकारियों और प्रशासन को खास निर्देश दिए हैं कि वे बेवजह नेताओं को हिरासत में ना लें, पोलिंग बूथ को शिफ्ट ना करें और आखिरी वक्त पर रैलियों को रद्द ना करें. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने जम्मू-कश्मीर दौरे पर अधिकारियों से कहा कि पक्षपातपूर्ण तरीके से एहतियाती कदम नहीं उठाए जाने चाहिए और जिनका आपराधिक इतिहास है केवल उन्हें ही हिरासत में लिया जाना चाहिए. 

महबूबा ने लगाए थे गंभीर आरोप
पहले ऐसा देखा गया है कि चुनाव के वक्त राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था. पूर्व सीएम महबूब मुफ्ती ने लोकसभा चुनाव के दौरान इस मुद्दे को उठाया था और आरोप लगाए थे उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंट को हिरासत में लिया गया है. 

बेवजह ना हो गिरफ्तारी - चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से कहा कि चुनाव के दौरान बेवजह किसी को गिरफ्तार ना करें, केवल उन्हें ही गिरफ्तार किया जाए जिनका आपराधिक बैकग्राउंड है. एक अन्य बदलाव यह हुआ है कि चुनाव आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पोलिंग बूथ को मर्ज ना करें और ना ही पोलिंग बूथ को शिफ्ट करें. पहले के चुनावों में बूथ को मतदान से एक या दो दिन पहले बदल दिया गया था जिससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी. 

उत्साह पर आधारित है यह चुनाव- CEC
उम्मीदवारों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि वे रैलियों को आखिरी वक्त पर रद्द ना करें और समय पर रैलियों की इजाजत दें. इस पूरे मामले में राजीव कुमार ने कहा कि इस बार का चुनाव उत्साह और भागीदारी पर केंद्रित है. यह वास्तव में जश्न-ए-जम्हूरियत है.

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है. वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election: आंतकी अफजल गुरु का भाई कहां से लड़ेगा चुनाव, किसी पार्टी ने दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
Poonch Landslide: पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget