एक्सप्लोरर

'इंजीनियर रशीद साफ करें, चुनाव के बाद नहीं करेंगे BJP का समर्थन', उमर अब्दुल्ला का बयान

Omar Abdullah News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के कारण जम्मू-कश्मीर को बहुत नुकसान हुआ है. चाहे जम्मू हो या कश्मीर, हर जगह लोग निराश हैं.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार (13 सितंबर) को बारामूला के लोकसभा सांसद शेख अब्दुल रशीद (इंजीनियर रशीद) से यह स्पष्ट करने को कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद जरूरत पड़ी तो क्या उनकी पार्टी BJP का समर्थन करेगी? 

अवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) के प्रमुख जिन्हें इंजीनियर रशीद के नाम से जाना जाता है, दिल्ली की तिहाड़ जेल में सलाखों के पीछे थे और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए उन्हें बुधवार को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया. 

गुरुवार (12 सितंबर) को एक सेमिनार में जब इंजीनियर रशीद से पूछा गया कि क्या वह चुनाव के बाद बीजेपी का समर्थन करेंगे तो उन्होंने चुप्पी साध ली. उमर अब्दुल्ला ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के देवसर इलाके में एक चुनावी रैली के बाद मीडिया से कहा, ''वह स्पष्ट रूप से यह क्यों नहीं कहते कि वह चुनाव के बाद किसी भी तरह से BJP का समर्थन नहीं करेंगे.''

'इंजीनियर रशीद को मैदान छोड़कर घर बैठना चाहिए'

उन्होंने आगे कहा, ''इंजीनियर रशीद ने शायद कल कहा था कि अगर मैं उनके साथ दिल्ली वापस जाने के लिए तैयार हूं, तो वह हमारे पक्ष में मैदान छोड़ देंगे. आज मैं कहता हूं कि जिस दिन उसे वापस तिहाड़ जेल जाना होगा, मैं उसे वहां छोड़ने के लिए उसके साथ जाऊंगा.'' NC उपाध्यक्ष ने कहा, ''उन्हें मैदान छोड़कर घर बैठ जाना चाहिए.'' 

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हर मुद्दे की बात की- उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, ''उनकी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के लोगों से जुड़े हर मुद्दे पर बात की है. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अनुच्छेद 370 के बारे में बात की है. हमने कश्मीर मुद्दे पर बात की है. हमने हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने और यहां के लोगों के रोजमर्रा के मुद्दों पर भी बात की है. हमारे पास कौन सा मुद्दा बचा है?''

लोकसभा चुनाव में रशीद से हारने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ''बीजेपी के कारण जम्मू-कश्मीर को बहुत नुकसान हुआ है. चाहे जम्मू हो या कश्मीर, हर जगह लोग निराश हैं. इस निराशा और पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए BJP और उन लोगों को इस चुनाव में हराना होगा जो 8 अक्टूबर के बाद बीजेपी की मदद करने के लिए तैयार हैं.''

ये भी पढ़ें:

इंजीनियर रशीद की जमानत से क्यों खफा हैं महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला? समझें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget