एक्सप्लोरर

'जिस दिन हमारे नेता बोलना शुरू करेंगे, उस दिन...', जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने मनोज सिन्हा को घेरा

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने LG पर सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिस दिन उनके नेता बोलना शुरू करेंगे तो कई राज खुल सकते हैं.

Jammu-Kashmir Politics: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने एलजी मनोज सिन्हा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि वह सरकार के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं. चौधरी ने कहा कि वे अपने नेताओं के कारण चुप हैं, जिस दिन उनके नेता बोलना शुरू करेंगे, तो कई राज खुल सकते हैं.

यह बयान एलजी प्रशासन द्वारा हाल ही में किए गए बड़े स्तर के तबादलों के बाद आया है, जिनमें 5 डिप्टी कमिश्नर समेत कुल 134 आईएएस और केएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है.

डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी ने इन तबादलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अधिकारी किसी और की पसंद से काम करेंगे और सिर्फ आदेश मानने वाले बनेंगे, तो सरकार कैसे सुचारू रूप से काम कर सकेगी.

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है और इससे प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े होते हैं. उनका मानना है कि यह हस्तक्षेप सरकारी तंत्र को कमजोर कर रहा है और इससे जनता के विश्वास पर भी असर पड़ रहा है.

जम्मू-कश्मीर का विकास पूर्ण राज्य के दर्जे के बाद हो पाएगा- डिप्टी CM
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विकास की गति को बनाए रखने के लिए एक बड़ा सुझाव देते हुए कहा कि राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल किया जाना चाहिए. चौधरी के अनुसार, जब तक राज्य को उसका संविधानिक दर्जा वापस नहीं दिया जाता, तब तक स्थानीय सरकारें पूरी तरह प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाएंगी.

उनका कहना है कि जब तक सभी निर्णय एलजी हाउस से आएंगे, तब तक सिर्फ टकराव और भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. इस पूरे बयान ने जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. चौधरी के तीखे तेवर और स्पष्ट भाषा से साफ है कि केंद्र और एलजी प्रशासन के बीच खिंचाव अब खुलकर सामने आने लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget