एक्सप्लोरर

सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'ईरान ने इजरायल को कोई वजह...'

Israel Attack Iran: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईरान पर इजरायल के हमले से असर होगा. वैश्विक समुदाय को इजरायल के कदमों पर बोलना चाहिए, जैसे रूस को लेकर बोला गया.

Israel Attack Iran: ईरान पर इजरायल के हमले से तनाव बढ़ गया है. इस बीच भारत में भी इसको लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता उमर अब्दुल्ला ने इसे गलत बताया है.

उन्होंने कहा कि ये उकसावे की कार्रवाई है. इसका असर हमारे ऊपर पड़ेगा. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. हमारे बाजार पर असर पड़ेगा. लोगों के सेंटिमेंट पर प्रभाव पड़ेगा.

इजरायल पर सवाल

उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार (13 जून) को कहा, ''जहां तक मैं जानता हूं, ईरान ने इजरायल को कोई वजह नहीं दी थी वह उस पर हमला करे. इजरायल ने बेवजह ही अपनी मर्जी से ईरान पर हमला किया है. एक मुल्क पर हमला किया है. अगर दुनिया की ताकतें इसपर खामोश रहे तो ये अफसोस की बात होगी.''

उन्होंने कहा, ''आज इजरायल ने किया, जैसे रूस ने यूक्रेन में किया. रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. अगर रूस का हमला गलत है तो इजरायल का हमला भी गलत है. लेकिन पूरा विश्व यूक्रेन के लिए तो बोलता है लेकिन इजरायल की तरफ से किए गए हमले पर चुप हो जाता है.''

लोगों को सलाह

इजरायल के हमले को देखते हुए ईरान में भारत के दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है.  बयान में कहा, ''ईरान में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें. सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा दी गई सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें.''

ईरान पर हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि नतांज स्थित ईरान के मुख्य संवर्धन केंद्र सहित अन्य ठिकानों पर हमला किया गया है. नेतन्याहू ने कहा, ‘‘यह इजराइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को खत्म करने के वास्ते एक लक्षित सैन्य अभियान है.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget