एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने LG मनोज सिन्हा से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बातचीत?

Jammu Kashmir News: मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच हुई मुलाकात की टाइमिंग महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक मुख्यमंत्री की हाल ही में हुई दो दिवसीय नई दिल्ली यात्रा के बाद हुई है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को जम्मू स्थित राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की. बैठक शाम 4:30 बजे से शुरू होकर लगभग 10 मिनट तक चली. हालांकि बैठक की बातचीत का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया. मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच हुई मुलाकात की टाइमिंग महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की हाल ही में हुई दो दिवसीय नई दिल्ली यात्रा के बाद हुई है.

खास बात है कि मुलाकात के दौरान, उमर अब्दुल्ला की सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्तावित व्यवसाय नियमों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पास मंजूरी के लिए सौंप दिया. इन नए नियमों का उद्देश्य निर्वाचित सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच अधिकारों के विभाजन को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना है, जो जम्मू और कश्मीर में सत्ता के संतुलन को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. 

मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल की अचानक बैठक

अधिकारियों के अनुसार, मुलाकात पूर्व निर्धारित नहीं थी और उमर अब्दुल्ला के राजभवन जाने का निर्णय उनके प्रस्थान से ठीक पहले लिया गया था. अचानक हुई इस बैठक ने केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता संतुलन को लेकर संभावित बदलावों पर अटकलों को जन्म दिया है. इसके अलावा, उमर अब्दुल्ला द्वारा प्रस्तुत व्यवसाय नियमों के जरिए एक नया प्रशासनिक ढांचा तैयार करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है, जिसे जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक स्थिति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा सकता है. 

बातचीत का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 6 मार्च को घोषणा की थी कि केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन के लिए सरकार ने व्यवसाय नियम (बिजनेस रूल्स) को अंतिम रूप दे दिया है और उन्हें अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को सौंप दिया गया है. विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन के लिए व्यवसाय नियमों को अंतिम रूप दे दिया है और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अंतिम मंजूरी के लिए सौंप दिया है.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि हमें व्यवसाय नियम बनाने की आवश्यकता थी, और नियमों को बुधवार रात 8 बजे कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई. इसके बाद, इन्हें उपराज्यपाल को भेज दिया गया है, और हमें उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें मंजूरी मिल जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक उपराज्यपाल से इन नियमों की मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक मौजूदा व्यवस्था को अस्थायी रूप से माना जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Kashmir Road Accident: गांदरबल में यात्रियों से भरी कार बस से टकराई, 5 पर्यटकों की मौत, 14 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget