एक्सप्लोरर

Kashmir Road Accident: गांदरबल में यात्रियों से भरी कार बस से टकराई, 5 पर्यटकों की मौत, 14 घायल

Ganderbal Road Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक एसयूवी, बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें पांच पर्यटकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

Jammu Kashmir News: गांदरबल जिले के गुंड कांगन इलाके में रविवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 14 घायल हो गए. बताया जा रहा है कि टोयोटा एटियोस गुंड कांगन के पास एक बस से टकरा गई थी जिस वजह से यह हादसा हुआ है. घटना में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह दुर्घटना श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर हुई है. दोनों ही वाहनों को भारी नुकसान हुआ है. घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इसमें देखा जा सकता है कि टोयोटा वाहन पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. वाहनों को क्रेन से ले जाया जा रहा है. 

प्रशासन की यात्रियों से यह अपील

हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना की एक वजह सड़क का  संकरा होना भी बताया जा रहा है जहां ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है. इस हादसे के बाद प्रशासन ने अपील की है कि यहां से गुजर रहे यात्री सावधानी से वाहन चलाएं.

एक दिन पहले खाई में गिरी थी मिनी बस

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फबारी हो रही है जिस वजह से पर्यटकों का सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे स्थानों पर जमावड़ा लगा हुआ है. पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही लगातार यहां बनी हुई है. एक दिन पहले ही पुंछे जिले में एक मिनी बस खाई में गिर गई थी जिसमें 14 लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. इनमें से कुछ की हालत गंभीर है. इन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget