एक्सप्लोरर

किश्तवाड़ आपदा अपडेट: अस्पताल में भर्ती 75 लोगों में से एक और ने तोड़ा दम, 50 अब भी लापता

Kishtwar Cloudburst Updates: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 61 लोग मारे गए. 100 से ज्यादा घायल हुए और 50 लापता हैं. जीएमसी में 75 भर्ती हुए. 24 का ऑपरेशन हुआ. एक की मौत हुई. 4 की हालत गंभीर है.

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बड़े पैमाने पर बादल फटने के बाद यहां 'गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज' (GMC) अस्पताल में कुल 75 मरीजों को भर्ती कराया गया और उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत 'गंभीर' बनी हुई है.

अस्पताल से रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इसके अलावा, बादल फटने से प्रभावित चिसोटी गांव से 11 शव और शरीर का एक अंग भी अस्पताल के मुर्दाघर में लाया गया तथा बाद में चिकित्सा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

बादल फटने से 61 लोगों की मौत

मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले गांव चिसोटी में 14 अगस्त को बादल फटने से 61 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से अधिकतर श्रद्धालु थे. इस घटना में 100 से अधिक लोग घायल हो गए और 50 अन्य लापता हो गए.

आंकड़ों के अनुसार, जीएमसी ने 75 में से 24 मरीजों का ऑपरेशन किया और उनमें से एक (सांबा जिले के विजयपुर क्षेत्र के 35 साल के अशोक कुमार) की 16 अगस्त को मृत्यु हो गई.

भर्ती 47 मरीजों में से 4 की हालत गंभीर

अस्पताल ने बताया कि यहां अब भी भर्ती 47 मरीजों में से चार की हालत गंभीर है. 20 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, तीन फरार हो गए और चार अन्य चिकित्सकीय सलाह के विरुद्ध अस्पताल छोड़कर चले गए.

बता दें, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में गुरुवार (14 अगस्त) की दोपहर बादल फटने से विनाशकारी तबाही आई. बाढ़ के बाद माहौल शोक से भरा हुआ है और लापता लोगों के परिजन बेसब्री से अपने प्रियजनों के मिलने की आस लगा रहे हैं.

एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए

किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव चशोती में बादल फटने से यह हादसा हुआ. जिस समय हादसा हुआ, उस समय मचैल माता मंदिर यात्रा के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. यह यात्रा 25 जुलाई को आरंभ हुई थी और 5 सितंबर को समाप्त होनी थी.

गांव और निचले इलाकों में अचानक आई बाढ़ में इस मंदिर के अलावा 10 से अधिक आवासीय मकान, छह सरकारी भवन, दो अन्य मंदिर, चार पवन चक्की, एक पुल और एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget