एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में BJP ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर किया याद, कहा- 'उनकी शहादत को...'

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया. विपक्ष की राज्य के दर्जे की मांग को विकास विरोधी बताया.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर बीजेपी ने सोमवार (23 जून) जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया. इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाली की मांग कर रहे राजनीतिक दलों को विकास पर काम करना चाहिए. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया. 

इस अवसर पर बोलते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने जम्मू कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर उठ रही मांग को लेकर उमर अब्दुल्ला की पार्टी समेत कई दलों की तीखी आलोचना की. जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा है कि उचित समय पर इस वादे को पूरा किया जाएगा, लेकिन यह लोग शायद उचित समय का इंतजार नहीं कर रहे.

पहलगाम हादसे के बाद पर्यटक ना के बराबर - सत शर्मा

सत शर्मा ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर की स्थिति कैसी है. एक-दो महीने पहले यहां पर्यटक आ रहे थे. जम्मू और कश्मीर का वातावरण बदला हुआ था. आज हम देख रहे हैं कि पर्यटक ना के बराबर है, जिसका कारण पहलगाम में हुआ हादसा था. मुझे लगता है कि इन नेताओं को अपना काम करना चाहिए और जो सत्ता में है.

उन्होंने कहा, उन्हें विकास के काम करने चाहिए. बीजेपी के कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत को बलिदान दिवस और समृद्धि दिवस के रूप में मनाता है. हमने उन्हें यहां जम्मू में याद किया और उन्हें पुष्प अर्पित किए गए. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 3 बड़े कार्यों के लिए याद किया जाता है. बंगाल का विभाजन और उसमें पश्चिम बंगाल का भारत का हिस्सा बनना. कोलकाता का भारत का हिस्सा बनना.

बीजेपी सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभर कर आई है

साथ ही सत शर्मा ने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है और धारा 370 को हटाना एक ऐतिहासिक निर्णय था. जम्मू कश्मीर में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे. इस सबके लिए उन्होंने लड़ाई की. इसके लिए उन्होंने जम्मू कश्मीर में शहादत भी दी. वह अगर चाहते तो कांग्रेस की सरकार में मंत्री बनाकर अपना नाम बना सकते थे.

कांग्रेस इस देश को आगे नहीं ले जा पा रही थी और भ्रष्टाचार उसे समय अपने चरम पर था. इसी आधार पर उन्होंने केवल कांग्रेस बल्कि अपना मंत्री पद भी छोड़ दिया. उन्होंने एक नया राजनीतिक दल बनाया और उसके अध्यक्ष बने जिसके कारण ही आज बीजेपी सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभर कर आई है. अब समय आ गया है जो कार्य उन्होंने अधूरे छोड़े हैं, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget