एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: सिख संगठन 3 सीटों पर लड़ेगा चुनाव, एक सीट पर उतारे उम्मीदवार

J&k Assembly Election 2024: ऑल पार्टीज सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी ने जम्मू-कश्मीर में तीन सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है. त्राल, सेंट्रल शाल्टेंग और बारामूला से पार्टी उम्मीदवार उतारेगी.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में तमाम दल ताल ठोक रहे हैं. इस बीच एक सिख संगठन ने जम्मू-कश्मीर में तीन सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ने की सोमवार (26 अगस्त) को घोषणा की. ‘ऑल पार्टीज सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी’ (एपीएससीसी) ने एक बयान में कहा कि उसने पुलवामा जिले के त्राल से एस पुशविंदर सिंह को मैदान में उतारने का फैसला किया है.

हालांकि, श्रीनगर के सेंट्रल शाल्टेंग और बारामूला से उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी. एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने कहा कि कमेटी अपने उम्मीदवारों की सफलता के लिए बहुसंख्यक समुदाय के समर्थन पर निर्भर है. उन्होंने बहुसंख्यक समुदाय के सदस्यों से सिख समुदाय के सदस्यों का समर्थन करने की अपील की.

एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिन्हा रैना ने क्या कहा?
ऑल पार्टीज सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) के अध्यक्ष जगमोहन सिन्हा रैना ने कहा कि समिति उन सीटों पर उम्मीदवारों की सफलता के लिए बहुसंख्यक समुदाय के समर्थन पर भरोसा कर रही है जहां वे चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने बहुसंख्यक समुदाय के सदस्यों से आगे आकर सिख समुदाय के सदस्यों का समर्थन करने की अपील की.

'कश्मीर से जाएगा सकारात्मक संदेश'
​​जगमोहन सिंह रैना ने कहा कि बहुसंख्यक समुदाय के सदस्यों का समर्थन समुदाय के सदस्यों की जीत सुनिश्चित करेगा. रैना ने कहा कि इससे कश्मीर से सकारात्मक संदेश जाएगा और यह धारणा बदलेगी कि कश्मीरी अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं और राष्ट्र विरोधी हैं.

कब हैं जम्मू-कश्मीर में चुनाव?

जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा. मतगणना चार अक्टूबर को होगी.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी, गुलाब नबी आजाद, सज्जाद लोन और अल्ताफ बुखारी की पार्टी मैदान में है.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election: कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बीच BJP की दूसरी लिस्ट, एक सीट पर उतारा उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget