एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: चुनाव से पहले 'अपनी पार्टी' को तगड़ा झटका, दिग्गज नेता जुल्फिकार चौधरी ने थामा BJP का दामन

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली ने रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जुल्फिकार चौधरी बीजेपी सरकार में पीडीपी कोटे से मंत्री भी रहे हैं.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री और विधायक जुल्फिकार चौधरी ने आज रविवार ( 18 अगस्त) को अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है. जुल्फिकार अली जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उपाध्यक्ष हैं. जुल्फिकार चौधरी बीजेपी सरकार में पीडीपी कोटे से मंत्री भी रह चुके हैं. जुल्फिकार ने सरकार टूटने के बाद पीडीपी छोड़ अपनी पार्टी ज्वाइन की थी.

चौधरी जुल्फिकार अली ने 2015 से 2018 तक महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया. जून 2018 में बीजेपी के सरकार से बाहर हो जाने के बाद गठबंधन सरकार गिर गई थी. इसके बाद पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में कई पीडीपी नेताओं ने 2020 में अपनी पार्टी की स्थापना की और अली इसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे.

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होगा चुनाव 
दरअसल, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कहा कि चुनाव से पहले उनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को बड़ा फायदा होगा, जो केंद्र शासित प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाना चाहती है. वहीं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

दरअसल, आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा का पहला चुनाव होने जा रहा है. इससे पहले साल 2014 में यहां विधानसभा के चुनाव हुए थे. इस दौरान जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्ज प्राप्त था. बता दें निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की.

पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का एक अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी. जम्मू-कश्मीर में कुल 20 जिले हैं और इनमें ही 90 विधानसभा सीट मौजूद हैं

ये भी पढ़ें: 

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में किस सीट पर कब होगी वोटिंग? एक क्लिक में पढ़ें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget