एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में कितने हैं वोटर्स? लोकसभा चुनाव में हुई थी रिकॉर्ड वोटिंग

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पिछला विधानसभा चुनाव 2014 के नवंबर-दिसंबर में आयोजित किया गया था.

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव (Assembly Elections) के तारीखों का ऐलान आज (16 अगस्त) को होने वाला है. विधानसभा चुनाव का इंतजार यहां की राजनीतिक पार्टियां बीतें पांच वर्षों से कर रही हैं जब इसे केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील कर दिया गया है. अंतत: इसकी घोषणा होने वाली है. वहीं, यहां के वोटर्स भी चुनाव को लेकर उत्साहित हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.

लोकसभा चुनाव से पहले जारी हुए आंकड़े के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं की संख्या 86.93 लाख है. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरा यह आंकड़ा 75.86 लाख था. यानी 11 लाख की वृद्धि हुई है. ऐसा बताया जा रहा है कि मतदाता और आबादी का अनुपात बढ़कर 0.60 हो गया है जो कि पहले 0.59 था. इनमें जिनमें 44.34 लाख पुरुष, 42.58 लाख महिला मतदाता हैं. मृत्यु, स्थानांतरण और अन्य कारणों से 86 हजार नाम हटा दिए गए हैं. 

आज साझा किया जाएगा ताजा डेटा
हालांकि आज (16 अगस्त) जब निर्वाचन आयोग चुनाव के तारीखों की घोषणा करेगा तो मतदाताओं की संख्या का अपडेटेड आंकड़ा भी साझा किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि जून से लेकर अगस्त के बीच में मतदाताओं की संख्या में और वृद्धि हुई होगा. संभवत: और लोगों ने अपने नाम मतदाता सूची में जोड़ लिए हों. 

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी. यह पिछले 35 वर्षों में सबसे अधिक मतदान था. पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मतदान प्रतिशत 58.46 रहा है. ऐसे में विधानसभा चुनाव में भी मतदान के आंकड़े में सुधार की उम्मीद की जा रही है.  

2014 में हुए थे विधानसभा चुनाव
जम्मू कश्मीर में इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे. जो चुनाव नवंबर-दिसंबर के बीच कराए गए थे, जिसमें 87 सीटों पर मतदान हुआ था. इसमें पीडीपी को 28, बीजेपी को 24, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15, कांग्रेस को 12 और अन्य को सात सीटें मिली थीं. पीडीपी को 23 प्रतिशत, बीजेपी को भी 23 प्रतिशत, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 21 प्रतिशत और कांग्रेस को 18 प्रतिशत वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election 2024 Date: जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 10 साल बाद होंगे इलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
कारगिल में फ्लैश फ्लड से तबाही, खेती और फसलों को पहुंचा नुकसान
कारगिल में फ्लैश फ्लड से तबाही, खेती और फसलों को पहुंचा नुकसान
जम्मू-कश्मीर: शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget