एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में क्यों बदली गई कई पोलिंग बूथों की लोकेशन? निर्वाचन अधिकारी ने दी अहम जानकारी

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक व्यवस्था की है. इस बार नए पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओऱ से तैयारियां चल रही हैं. इस बीच राज्य में कितने पोलिंग बूथ होंगे और किन स्थानों पर मतदान कराए जाएंगे इसको लेकर निर्वाचन अधिकारी ने अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि इस बार ना केवल पोलिंग नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं बल्कि पोलिंग बूथ की लोकेशन भी बदली गई है. 

जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''एक सप्ताह पहले चुनाव घोषित किया गया है. जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में चुनाव होंगे. पहले चरण में सात जिले में होंगे, दूसरे चरण में छह जिले और आखिरी चऱण में सात जिलों में मतदान होंगे. पहला चरण साउथ कश्मीर के चार जिलों और डोडा के तीन जिलों में होगा, 18 तारीख को मतदान होंगे. नॉमिनेशन शुरू हो गए हैं.''

पोलिंग बूथ का बदला गया लोकेशन
पोले ने बताया, ''जहां तक सुविधाओं की बात है. सभी पोलिंग बूथ पर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की है. 209 नए पोलिंग स्टेशन बने हैं और 200 के करीब पोलिंग बूथ की लोकेशन बदली गई है क्योंकि बिल्डिंग जर्जर और खराब थी और सुविधाएं नहीं थीं. राजनीतिक पार्टियों को लगता था कि सेंट्रलाइज लोकेशन हो, उस हिसाब से उनसे विमर्श करते हुए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं.''

बुजुर्गों के लिए होगी खास व्यवस्था
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ''हरके पोलिंग स्टेशन पर पानी, बिजली, शेड और रैंप की सुविधा होगी. महिला-पुरुष के लिए अलग कतारें होंगी. बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था होगी ताकि जितनी जल्दी हो वे वोटिंग कर सकें. महिलाओं के लिए वॉलंटियर्स बनाए जाएंगी जो आशा और आंगनबाड़ी से होंगी. पुरुषों के लिए भी वॉलिंटियर्स होंगे.''

जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं का ताजा आंकड़ा
पोले ने बताया कि हर स्टेशन पर 100 प्रतिशत वेब कास्टिंग होगी ताकि निष्पक्ष चुनाव हो. जैसे लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने शांतिपूर्ण से मत डाला. उसी तरह विधानसभा चुनाव हम शांतिपूर्ण मतदान की प्लानिंग कर रहे हैं. मतदाताओं को अपनी वोटर लिस्ट में सुधार के लिए 15 दिन का समय दिया था. पोले ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तकरीबन 88 लाख वोटर हैं जिसमें  44.89 पुरुष और 43.83 लाख महिला वोटर हैं, 163 ट्रांसजेंडर वोटर हैं.

ये भी पढ़ें- कश्मीर में चुनाव से पहले गुलाम नबी आजाद को झटका, इस करीबी नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget