एक्सप्लोरर

Engineer Rashid: तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद श्रीनगर पहुंचे इंजीनियर राशिद, कहा- 'पीएम मोदी का...'

Engineer Rashid News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए इंजीनियर राशिद गुरुवार को श्रीनगर पहुंच गए. उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक श्रीनगर पहुंचे हैं.

Engineer Rashid Latest News: टेरर फंडिंग मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर आए सांसद इंजीनियर राशिद (Engineer Rashid) पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनाव में कश्मीर और कश्मीरियत की जीत होगी. इंजीनियर राशिद ने कहा कि मैं केवल इतना कहूंगा कि सत्य की जीत होगी. कश्मीर अपने महत्वपूर्ण पड़ाव पर है और यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है.

इंजीनियर राशिद ने आगे कहा, ''मैं कश्मीर के लोगों से कहना चाहता हूं हम कमजोर नहीं है. कश्मीर की जनता जीतेगी जो 5 अगस्त 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया था, वह हमलोगों को स्वीकार नहीं हो सकता.'' उन्होंने कहा, "यहां सभी लोग अपने दम पर हैं और मैं सभी को बताता हूं कि संसद चुनाव में वोट भावनात्मक रूप से नहीं बल्कि उत्पीड़न के खिलाफ वोट था. कश्मीर के लोग पत्थरबाजी करके खुश नहीं हैं, बल्कि वे उत्पीड़न का जवाब दे रहे हैं.

इंजीनियर राशिद ने कहा, "मैं बीजेपी से कहता हूं कि उन्हें कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत और शांति वार्ता शुरू करनी चाहिए अन्यथा वे अब अस्तित्व में नहीं रहेंगे. मुझे विधानसभा में 50 और इंजीनियर दीजिए मैं मुद्दों को हल करूंगा. मैं अपने उम्मीदवारों से किसी भी लालच का शिकार नहीं होने के लिए कहता हूं. मेरा सेल मकबूल भट्ट और अफजल गुरु की कब्र से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर था और अगर मेरी मौत भी वहीं हुई होती तो भी हमारे लिए कीमत बहुत कम होती.

राशिद ने कहा कि शेख अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला के बाद सबसे बड़े गद्दार मुफ्ती मोहम्मद सैयद थे जो बीजेपी को यहां लाए थे, अगर पाकिस्तान से आतंकवाद के चलते बात नहीं हो सकती तो हुर्रियत पर जुल्म करके यहां कैसी बात हो सकती है. साथ ही उन्होंने कहा, "मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा वोट से चुनाव जीता है. अगर पीएम मोदी कामयाब होते तो वाराणसी में हम से ज्यादा वोट मिलते."

जम्मू-कश्मीर के लोग एकजुट- राशिद

इंजीनियर राशिद ने बारामूला से लोकसभा का चुनाव जीता है और उनकी पार्टी ने विधानसभा में भी प्रत्याशी उतारे हैं. उनके जेल से बाहर आना और प्रत्याशियों का खड़ा करना पीडीपी और एनसीपी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. एनसीपी और पीडीपी ने उनपर प्रॉक्सी होने का आरोप लगाया है.  उधर, इंजीनियर राशिद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''जम्मू-कश्मीर के लोग सफलतापूर्वक न्याय के लिए लड़ेंगे क्योंकि वे एकजुट हैं. पीएम मोदी की तथाकथित नया कश्मीर असफल है.''

बता दें कि राशिद ने जेल से बाहर आने के बाद बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और उमर अब्दुल्ला पर जमकर हमला बोला था. उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर राशिद ने कहा था कि जो लोग बिल्ली की तरह छुपे बैठे थे आज वोट के लिए बाहर आए हैं. वह अपने पिता को सीएम बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि मैं अपने लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं. बीजेपी का प्रॉक्सी बताने पर राशिद ने कहा कि उमर अब्दुल्ला की किस बात का भरोसा किया जाए, लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहते थे कि उन्हें पता होता कि मैं बारामूला से लड़ रहा हूं तो चुनाव नहीं लड़ते और अब मुझे बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं. 

इंजीनियर राशिद को दिल्ली की एक अदालत ने चुनाव प्रचार के लिए 1 अक्टूबर तक जमानत दी है. इसके बाद उन्हें जेल में सरेंडर करना होगा. उन्हें 2019 में टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, तभी से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे. जेल से बाहर आने के बाद वह अपने परिवार और अपने लोगों के बीच कश्मीर पहुंचे हैं. 

ये भी पढ़ें- Congress Candidates List: जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी, बारामूला से किसे मिला टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget