एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election 2024 Highlights: जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण में 68 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Jammu Kashmir Election Phase 3 Voting: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई. इसमें 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर 39.18 लाख से ज्यादा मतदाता थे.

Key Events
Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Live Updates Phase 3 Voting 40 Seats Polling BJP Congress PDP NC Jammu Kashmir Election 2024 Highlights: जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण में 68 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव थर्ड फेज वोटिंग लाइव अपडेट
Source : PTI

Background

Jammu Kashmir Election 3rd Phase: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मंगलवार (1 अक्तूबर) को मतदान खत्म हो गया. मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला. अंतिम फेज में 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर 39.18 लाख से ज्यादा मतदाता थे. 5060 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इसमें जम्मू की 24 और कश्मीर घाटी की 16 विधानसभा सीटें शामिल हैं.

जम्म कश्मीर के आखिरी चरण के चुनाव में 415 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं. इनमें पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सज्जाद लोन और नेशनल पैंथर्स पार्टी इंडिया के अध्यक्ष देव सिंह जैसे प्रमुख नेता भी चुनावी मैदान में हैं. सज्जाद लोन कुपवाड़ा की दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि देव सिंह उधमपुर की चेनानी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

आरएस पुरा से पूर्व मंत्री रमन भल्ला, बांदीपुरा से उस्मान माजिद, गुरेज से नजीर अहमद खान, उरी से ताज मोहिउद्दीन, वागूरा-क्रीरी से बशारत बुखारी, पट्टन से इमरान अंसारी, गुलमर्ग से गुलाम हसन मीर, बसोहली से चौधरी लाल सिंह, जसरोटा से राजीव जसरोटिया, बिलावर से मनोहर लाल शर्मा, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा और अजय कुमार सधोत्रा, मढ़ से मूला राम,  विजापुर से चंद्र प्रकाश गंगा और मंजीत सिंह समेत अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं.

इन सीटों पर होगा मतदान
अंतिम चरण में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. इनमें बिश्नाह-एससी, सुचेतगढ़-एससी, आरएस पुरा, जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, अखनूर-एससी और छंब, बानी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ-एससी और हीरानगर, उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चेनी और रामनगर-एससी और रामगढ़-एससी, सांबा और विजयपुर, करनाह, त्रेघम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा और लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उरी, बारामूला, गुलमर्ग, वागूरा-क्रीरी और पट्टन, सोनावारी, बांदीपोरा, गुरेज ( एसटी) में वोटिंग होगी. 

वहीं इससे पहले 18 सितंबर को पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 26 अक्टूबर को दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ था. बता दें अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है. इसके नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

23:20 PM (IST)  •  01 Oct 2024

Jammu Kashmir Election 2024: कुल वोटिंग प्रतिशत 63.45 पर पहुंच गया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 68.72 फीसदी मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली. यहां एक बयान में कहा गया कि इस चरण के संपन्न होने के साथ विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 63.45 पर पहुंच गया है. चुनाव के पहले चरण में 18 सितंबर को 61.38 फीसदी और 25 सितंबर को दूसरे चरण में 57.31 फीसदी मतदान हुआ था. मतगणना आठ अक्टूबर को होगी.विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. 

18:01 PM (IST)  •  01 Oct 2024

Jammu Kashmir Election 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में वोटिंग खत्म

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग संपन्न हो गई. शाम पांच बजे तक 65.48 फीसदी वोटिंग हुई. केंद्र शासित प्रदेश के 39.18 लाख से अधिक मतदाता 415 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. इन उम्मीदवारों में दो पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और मुजफ्फर बेग भी शामिल हैं. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget