एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण के मतदान के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद, 40 सीटों पर 1 अक्टूबर को वोटिंग

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण की वोटिंग के लिए सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं. सात जिलों में 20,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 3rd Phase: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मंगलवार (1 अक्टूबर) को वोटिंग होगी. इस फेज में कुल 40 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे. इन सीटों पर 415 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 39 लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच कराए जाएंगे.

तीसरे चरण में जम्मू क्षेत्र की 24 विधानसा सीटें हैं तो 16 सीटें कश्मीर क्षेत्र में आती हैं. सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं. पाकिस्तान बॉर्डर के आसपास के इलाकों वाली विधानसभा सीटों और बूथों पर सुरक्षा के और कड़े प्रबंध किए गए हैं. अंतिम चरण की पूर्व संध्या पर सोमवार को सात जिलों में 20,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है. 

जम्मू कश्मीर में तीसरे फेज में कई दिग्गजों का फैसला

जम्मू कश्मीर में तीसरे फेज में कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इस चरण में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद (कांग्रेस) और मुजफ्फर हुसैन बेग सहित विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के 415 उम्मीदवार मैदान में हैं. पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, राजीव जसरोटिया, रमण भल्ला, शामलाल शर्मा की किस्मत का फैसला इसी फेज में होगा.

इसके अलावा पवन गुप्ता, चंद्र प्रकाश गंगा, डॉ. देवेंद्र मन्याल, हर्षदेव सिंह, चौधरी लाल सिंह, योगेश साहनी, मूला राम, अजय सडोत्रा, मनोहर लाल, यशपाल कुंडल और सज्जाद गनी लोन समेत कई नेता इस फेज में चुनावी मैदान में हैं.

तीसरे चरण में किन-किन सीटों पर वोटिंग?

इस चरण में 40 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे जो जम्मू क्षेत्र के जम्मू, उधमपुर, सांबा और कठुआ तथा उत्तरी कश्मीर के बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में हैं. कश्मीर में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें करनाह, त्रेहगाम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उरी, बारामूला, गुलमर्ग, वागूरा-क्रीरी, पट्टन, सोनावारी, बांदीपोरा और गुरेज (एसटी) हैं.

जम्मू संभाग में उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चेनानी, रामनगर (एससी), बानी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ (एससी), हीरानगर, रामगढ़ (एससी), सांबा, और विजयपुर, बिश्नाह ( अनुसूचित जाति), सुचेतगढ़ (एससी), आरएस पुरा, जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, मढ़ (एससी), अखनूर (एससी), और छंब अन्य निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां वोटिंग होगी.

चुनाव लड़ने वालों में मुख्य राजनीतिक दल कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, बीजेपी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), अपनी पार्टी, सीपीआई (एम), जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी हैं.

जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर को हुई थी. पहले चरण में 61.38 फीसदी और 26 सितंबर को दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ था. वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी. इस दिन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: 'विधानसभा से आर्टिकल 370 बहाल करना संभव नहीं, लेकिन...', गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget