एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: अनंतनाग में लश्कर के 3 आतंकी हथियारों समेत गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को अवैध हथियारों संग गिरफ्तार किया. लश्कर से संबंध होने की आशंका पर मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई है.

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग पुलिस को एक बड़ी सफलता तब मिली, जब गुरुवार को क्राड-रानीपोरा रोड पर नाका चेकिंग के दौरान तीन लोगों को अवैध हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया.

यह नाका उत्तरसू पुलिस स्टेशन द्वारा, एसओजी पीसी चित्तरगुल, सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ की 96वीं बटालियन के सहयोग से पंचायत घर क्राड के पास लगाया गया था. करड से रानीपोरा की ओर जा रही एक संदिग्ध ऑल्टो 800 गाड़ी की जाँच के दौरान उसे रुकने का इशारा किया गया.

चालक ने मौके से भागने की कोशिश की

हालांकि, चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क नाका दल ने उसे और उसमें सवार दो अन्य लोगों को पकड़ लिया. वाहन और संदिग्धों की तलाशी लेने पर, प्रत्येक संदिग्ध के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

जिनकी पहचान वसीम रहमान, पुत्र अब्दुल रहमान शेख; एहसान अकरम, पुत्र मुहम्मद अकरम लोन दोनों निवासी मिदूरा, त्राल, अवंतीपोरा और इश्फाक अहमद भट, पुत्र गुलाम अहमद भट निवासी कोइल, पुलवामा के रूप में हुई है, जो वाहन चला रहा था.

लश्कर लिंक की जांच जारी

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से हथियार और गोला-बारूद हासिल किया था और संभवतः इस क्षेत्र में किसी आतंकवादी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

पुलिस स्टेशन उत्तरसू में यूएपीए की धारा 18, 39, 23 और आईए एक्ट की धारा 7/25 के तहत FIR संख्या 40/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

2 आतंकियों को पुंछ में मार गिराया

गौरतलब है कि हाल ही में सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को पुंछ में मार गिराया. ये दोनों ही आतंकी पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. इस ऑपरेशन को सेना ने ऑपरेशन शिवशक्ति नाम दिया. इससे पहले 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget