एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर से हटा राष्ट्रपति शासन, सरकार गठन का रास्ता साफ

President Rule Revoked in Jammu-Kashmir: राष्ट्रपति शासन जम्मू-कश्मीर से हटा लिया गया है, जिससे नई सरकार का गठन हो सकेगा. NC-कांग्रेस गठबंधन की ओर से उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Jammu-Kashmir President Rule Revoked: जम्मू-कश्मीर से रविवार (13 अक्टूबर) को राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 239 और 239ए के साथ पठित जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 (2019 का 34) की धारा 73 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के संबंध में 31 अक्टूबर 2019 का आदेश, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 54 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति से तुरंत पहले निरस्त किया जाता है.’’

उमर अब्दुल्ला लेंगे सीएम पद की शपथ
हाल में संपन्न हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे. उन्हें गठबंधन का नेता चुना गया है.

साल 2019 में हटा था अनुच्छेद-370
पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में विभाजित किए जाने के बाद 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 को संसद ने पांच अगस्त 2019 को पारित किया था. पूर्ववर्ती राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को भी उसी दिन निरस्त कर दिया गया था.

बीजेपी ने वापस लिया था PDP से समर्थन
31 अक्टूबर 2019 से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद जून 2017 से तत्कालीन राज्य में राष्ट्रपति शासन जारी था. उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था.

16 अक्टूबर को शपथ ग्रहण की संभावना
जम्मू-कश्मीर में सरकार के गठन के लिए रास्ता साफ हो गया है. संभावना है कि उमर अब्दुल्ला अपनी कैबिनेट के साथ आगामी 16 अक्टूबर को श्रीनगर में शपथ ग्रहण करेंगे. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. 

एनसी चीफ फारूक अब्दुल्ला ने बीते गुरुवार को जानकारी दी थी कि पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुना गया है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सरकार में शामिल होगी AAP! अरविंद केजरीवाल बोले- 'हम उम्मीद करते हैं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget