एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में 62 हजार से ज्यादा लोगों को मिले रोजगार, नई औद्योगिक नीति से कितना हुआ लाभ?

Jammu-Kashmir: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में कुल 1729 इकाइयां स्थापित की गई हैं. इन इकाइयों के बनने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में 62457 लोगों को रोजगार के मौके मिले हैं.

Jammu Kashmir News: नई जम्मू-कश्मीर औद्योगिक नीति के बाद अब तक 10219 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में कुल 1729 इकाइयां स्थापित की गई हैं. इन इकाइयों के बनने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में 62,457 लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं.

जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, वर्ष 2020-21 में इस योजना के तहत 412.74 करोड़ रुपये के निवेश से 310 इकाइयां, 2021-22 में 376.76 करोड़ रुपये के निवेश से 175 इकाइयां, 2022-23 में 2153.45 करोड़ रुपये के निवेश से 629 इकाइयां, 2023-24 में 3389.37 करोड़ रुपये के निवेश से 234 इकाइयां और चालू वर्ष में 28 फरवरी 2025 तक 3887.54 करोड़ रुपये के निवेश से 381 इकाइयां स्थापित की गईं है.
 
योजना के तहत रोजगार सृजन के संबंध में सरकार ने कहा कि वर्ष 2020-21 में इस योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र में 3697 लोगों को रोजगार मिला. साल 2021-22 में 2357, अगले वर्ष 15719 2023-24 में 29969, और चालू वर्ष में 28 फरवरी तक 10715 लोग लाभान्वित हुए हैं. जहां तक भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में नए निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 28400 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय वाली नई केंद्रीय क्षेत्र योजना (एनसीएसएस), 2021 को अधिसूचित किया है.
 
सरकार की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुल 2346 आवेदकों ने प्रोत्साहन के लिए आवेदन किया, जिनमें से 971 को पंजीकरण प्रदान किया गया, 225 आवेदन या तो खारिज कर दिए गए या 30 सितंबर, 2024 तक वापस ले लिए गए, 20 फरवरी, 2025 तक 579 आवेदन प्रगति पर थे और दस्तावेजों की कमी के कारण इसी अवधि के लिए 571 आवेदन खारिज कर दिए गए. 
प्रदेश सरकार ने दावा किया कि इस योजना के तहत 411.51 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन को मंजूरी दी गई है.
 
इसी तरह, जम्मू-कश्मीर औद्योगिक भूमि आवंटन नीति (जेएंडके आईएलएपी) 2021-30 के तहत, 17 मार्च, 2025 तक कुल 8559 निवेश प्रस्ताव-जम्मू प्रांत से 2216 और कश्मीर प्रांत से 6343-प्राप्त हुए हैं, सरकार ने दावा किया है. सरकार ने कहा कि इन प्रस्तावों से 169512.29 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश होने की उम्मीद है, जिसमें जम्मू संभाग में 118941.07 करोड़ रुपये और कश्मीर संभाग में 50571.22 करोड़ रुपये शामिल हैं, जिससे 607936 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. 
 
इन निवेश अवसरों के लिए 80802.91 कनाल भूमि की आवश्यकता होगी, जिसमें जम्मू संभाग में 46371.86 कनाल और कश्मीर संभाग में 34431.05 कनाल भूमि होगी. सरकार ने कहा कि 23 फरवरी, 2024 को जारी जम्मू-कश्मीर स्टार्ट-अप नीति 2024-47 के तहत, जम्मू-कश्मीर से कुल 1003 स्टार्ट-अप, जिनमें 369 महिला नेतृत्व वाले स्टार्ट-अप हैं, स्टार्ट-अप इंडिया पोर्टल पर पंजीकृत किए गए हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget