एक्सप्लोरर

Jammu News: IPS हेमंत कुमार लोहिया का जम्मू में अंतिम संस्कार, पुलिस ने कहा- नहीं मिला है हत्या में आतंकी कनेक्शन

Jammu Kashmir News: जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने एक बयान में कहा है कि हेमंत कुमार लोहिया के घरेलू नौकर से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि अबतक की पूछताछ में कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है.

जम्मू: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया (DG Jail Hemant Kumar Lohia) को आज जम्मू (Jammu) में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.इसके बाद उनका शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. इस बीच जम्मू पुलिस (Jammu Police) ने दावा किया है कि उनके संदिग्ध हत्यारे घरेलू नौकर से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस हत्याकांड में कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है.पुलिस उनके नौकर से पूछताछ कर रही है.

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई

हेमंत कुमार लोहिया सोमवार शाम करीब 10 बजे जम्मू के उदयवाला में अपने दोस्त राजीव खजुरिया के घर अपने घरेलू नौकर के हाथों मारे गए थे. वो जम्मू कश्मीर पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारी थे और डीजी जेल के पद पर तैनात थे. उनका अंतिम संस्कार जम्मू में बुधवार को किया गया.अंतिम संस्कार से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने उन्हें जिला पुलिस लाइन में सलामी दी. इसके बाद उनके परिवार वालों पुलिस के अधिकारियों और उनके जाने वालों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

पुलिस का क्या कहना है

हेमंत कुमार लोहिया का पार्थिव शरीर बुधवार जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से उनके दोस्त राजीव खजुरिया के घर लाया गया.वहां उनके परिवार वाले ठहरे हुए हैं. इस बीच जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि हेमंत कुमार लोहिया के हत्या के आरोपी उनके घरेलू नौकर से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा है कि अबतक की पूछताछ में कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है.उन्होंने कहा है कि आरोपी नौकर के बयानों को सबूतों के साथ मिलाया जा रहा है.

गौरतलब है कि सोमवार शाम इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दहिया का नौकर मौका-ए-वारदात से फरार हो गया था.उसे मंगलवार को जम्मू पुलिस ने उदयवाला से करीब 18 किलोमीटर दूर कानाचक से गिरफ्तार किया था. वहां वह इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खेतों में छिपा हुआ था.

ये भी पढ़ें

Pratapgarh: जम्मू-कश्मीर के DG जेल की हत्या पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद का सरकार पर हमला, कहा-यह केंद्र को खुली चुनौती

जम्मू-कश्मीर: पहले खत्म किया अनुच्छेद 370, अब अपने दम पर सरकार बनाने के लिए चला तगड़ा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
कारगिल में फ्लैश फ्लड से तबाही, खेती और फसलों को पहुंचा नुकसान
कारगिल में फ्लैश फ्लड से तबाही, खेती और फसलों को पहुंचा नुकसान
जम्मू-कश्मीर: शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget