एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में चुनाव से पहले BJP में घमासान! बाहरी लोगों को टिकट देने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी टिकट बंटवारे को लेकर अंदरुनी कलह से जूझ रही है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार (31 अगस्त) को जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया.

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच बीजेपी में टिकट को लेकर घमासान मचा है. बाहरी लोगों को चुनाव का टिकट दिए जाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. इसी क्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार (31 अगस्त) को जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथों में 'हम क्या चाहते हैं लोकल प्रत्याशी' लिखी हुई तख्तियां थीं. वहीं कुछ लोग इसी तरह के स्लोगन लिखे हुए बैनर भी लिए हुए नजर आए. इन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी बाहरी प्रत्याशियों को टिकट दे रही है. ये नाराज कार्यकर्ता लगातार 'बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा' के नारे लगा रहे थे.

 

इससे पहले बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार (26 अगस्त) को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पहले इसी दिन तीनों चरणों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम थे. 

हालांकि, बाद में दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची वापस ले ली गई और फिर सिर्फ पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई. बीजेपी की ओर से इसी दिन बाद में एक और उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई. चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर को कोकरनाग से टिकट देने का ऐलान किया गया था.

26 अगस्त को पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. बीजेपी के जिन नेताओं को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मौका नहीं मिला था, उनके समर्थक जम्मू में बीजेपी ऑफिस पहुंच गए थे और हंगामा काटा था. 

जम्मू कश्मीर में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर, दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरे और आखिरी चरण के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा. वहीं, वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर: BJP में नहीं थम रहा टिकट का विवाद, नाराज सांबा जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'
US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget