एक्सप्लोरर

J&K News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटाका, गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबश्शिर आजाद बीजेपी में हुए शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबश्शिर आजाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. मुबश्शिर का बीजेपी में जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है.

Mubashir Azad Join BJP: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबश्शिर आजाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. मुबश्शिर का बीजेपी में जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है. रविवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद मुबश्शिर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित हैं. उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने मेरे चाचा गुलाम नबी आजाद का अपनान किया जिससे उन्हें दुख हुआ और उन्होंने इस कारण कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया. आपको बता दें कि मुबश्शिर गुलाम नबी आजाद के छोटे भाई लियाकत अली के बेटे हैं.

रविवार को बीजेपी में हुए शामिल
बीजेपी में शामिल होने के बाद मुबश्शिर ने यह भी कहा कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की योजना को लेकर अपने चाचा गुलाम नबी आजाद के साथ चर्चा नही की.मुबश्शिर आजाद और उनके समर्थकों का बीजेपी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना और पूर्व विधायक दलीप सिंह परिहार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में स्वागत किया. रैना ने इन लोगों के बीजेपी में शामिल होने को एक 'निर्णायक मोड़' बताया, जो चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के युवा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त करेगा. उन्होंने कहा, "बीजेपी विपक्षी दलों के राजनीतिक नेताओं, हिंदू, मुस्लिम, गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी सभी समुदायों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपने साथ लाकर तेजी से आगे बढ़ रही है."

अंदरूनी कलह में उलझी हुई है कांग्रेस
मुबश्शिर आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंदरूनी कलह में उलझी हुई है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमीन पर लोगों के लिए कल्याण का काम हो रहा है. आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद के भाई गुलाम अली भी 2009 में बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी के करिश्माई नेताओं में शुमार पूर्व मुख्यमंत्री (गुलाम नबी) आजाद के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उससे आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है. मुबश्शिर ने कहा, "प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उनकी प्रशंसा की, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया."

यह भी पढ़ें:

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में हेल्थ सेंटर, डिग्री कॉलेज, पुलिस चौकी और हाई सिक्योरिटी जेल के लिए जमीन ट्रांसफर की मिली मंजूरी

Shopian Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मार गिराए गए लश्कर के दो आंतकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget