एक्सप्लोरर

Indian Railways: गुवाहाटी से जम्मू के बीच यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, 31 अगस्त को उत्तर रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

Guwahati-Jammu Tawi Special Train: त्योहार के सीजन को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बड़ी घोषणा की है.

Guwahati-Jammu Tawi Special Train: त्योहार के सीजन को देखते हुए उत्तर रेलवे  (Northern Railway) ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बड़ी घोषणा की है. उत्तर रेलवे ने बताया कि 31 अगस्त को गुवाहाटी (Guwahati) से जम्मू तवी (Jammu Tawi) के लिए एक स्पेशल ट्रेन (Train) चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को एक से दूसरे राज्य में जाने में कोई असुविधा न हो और अतिरिक्त भीड़-भाड़ के बीच यात्री सुविधाजनक रेल यात्रा कर सके. इसके लिए 31 अगस्त को गुवाहाटी से जम्मू तवी के लिए एक फेरा ट्रेन का संचालन होगा.
 
31 अगस्त को रेल गाड़ी संख्या 05612 गुवाहाटी से जम्मू तवी के लिए सुबह 8:30 बजे रवाना होगी. इसके बाद रेल गाड़ी संख्या 05612 गुवाहाटी-जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन तीसरे दिन सुबह 9:45 पर जम्मूतवी पहुंचेगी. इस ट्रेन में एसी और स्लीपर सभी प्रकार के डिब्बे होंगे, जिससे यात्री अपनी सुविधा अनसार अपनी सीट बुक करा सकते हैं. उत्तर रेलवे के मुताबिक इस यात्रा के दौरान यह ट्रेन कामाख्या, गोलपाड़ा टाउन, न्यू बंगाईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बरौनी होते हुए हाजीपुर स्टेशन पर भी रुकेगी.
 
 
इसके बाद फिर छपरा, सीवान, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली , मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी और पठानकोट छावनी स्टेशनों पर ठहरेगी. अगर आप 31 अगस्त को इन शहरों में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आप इस स्पेशल ट्रेन के जरिए अपनी टिकट बुक करा सकते हैं. उत्तर रेलवे की तरफ से यह एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. गौरतलब है कि इस रूट पर मौजूदा समय में तीन ट्रेनों का संचालन हो रहा है. इसमें ट्रेन नंबर 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, 15653 गुवाहाटी-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15651 गुवाहाटी-जम्मू तवी लोहित एक्सप्रेस शामिल हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget