एक्सप्लोरर

श्रीनगर में तेज धमाके की आवाज, सीजफायर का जिक्र कर भड़के CM उमर अब्दुल्ला

India Pakistan Ceasefire: भारत पाक के बीच सीजफायर पर सहमति के कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया. इस वॉयलेशन को लेकर जम्मू के सीएम उमर अब्दुल्ला ने नाराजगी जताई है.

India Pakistan Ceasefire News: भारत पाकिस्तान दोनों ही मुल्कों में शनिवार (10 मई) को शाम पांच बजे से सीजफायर का लागू किया गया. हालांकि इसके चार घंटे के बाद ही पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया. वहीं इस पर अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है. 

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आखिर संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. यह कोई युद्ध विराम नहीं है. श्रीनगर के मध्य में एयर डिफेंस यूनिट ने अभी-अभी गोलीबारी शुरू की है."

यहां हुए सीजफायर का उल्लंघन
सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर के उधमपुर, अखनूर, नौशेरा, पूंछ राजौरी, मेंधार, जम्मू, आर एस पुरा सेक्टर, सुंदरबनी, अर्निया और कठुआ में सीजफायर का उल्लंघन किया गया. इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि की है कि कश्मीर के श्रीनगर में कई विस्फोट हुए हैं.

बीएसएफ दे रही जवाब
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू, आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की क्रॉस बॉर्डर फायरिंग का बीएसएफ जवाब दे रही है. एलओसी के अखनूर सेक्टर में भी फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं. सेना इसके बारे में लोकल फॉर्मेशन से जानकारी इकठ्ठा करने में जुटी है.

वहीं इन हालात को देखते हुए श्रीनगर में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है. साथ ही कारगिल में भी ब्लैकआउट किया गया है. जानकारी के मुताबिक 8.50 पर धमाकों की आवाज सुनाई दी गई. इसके गोलीबारी शुरू हुई, बाद में हवा में ड्रोन देखे गए.

सीजफायर पर क्या बोले थे सीएम अब्दुल्ला?
इससे पहले सीजफायर को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा था, "अभी हाल ही में थोड़ी देर पहले दुबारा सीजफायर को कायन करने का ऐलान हुआ उसका मैं दिल की गहराईयों से खैरमकदम करता हूं. आखिरकार पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ को फोन उठाकर बात किया। देर आए दुरूस्त आए. जहां जहां लोग जख्मी हैं उनका सही इलाज हो. जहां जहां जान गई है उन लोगों की भरपाई करें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget