एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी से पर्यटकों का पलायन शुरू, जम्मू में रेलवे ने उठाया पूरा जिम्मा

Pahalgam Terror Attack: रेलवे ने जम्मू स्टेशन पर एक विशेष हेल्प डेस्क लगाया है. कश्मीर से यहां पहुंच रहे यात्रियों को यहां से दिल्ली और दूसरी जगह पर जाने वाली ट्रेनों के बारे में बताया जा रहा है.

Jammu Kashmir Pahalgam Attack News: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद घाटी से पर्यटकों का पलायन जारी है. जम्मू में रेलवे विभाग में ऐसे यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं ताकि वह अपने गंतव्य तक पहुंच सके. महाराष्ट्र के नागपुर के भिंडे परिवार कुछ दिन पहले श्रीनगर पहुंचा था. इस परिवार को गुरुवार तक श्रीनगर रुकना था लेकिन मंगलवार को श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह परिवार किसी तरीके से कश्मीर से अपनी जान बचाकर जम्मू पहुंच गया है.

परिवार के मुखिया शालिंद्र के मुताबिक पहलगाम में जो हादसा हुआ उसके चलते वो एक दिन पहले नागपुर के लिए निकल गए क्योंकि उन्हें कश्मीर में डर लगा.  उन्होंने बताया कि वह लोग पहलगाम जाने वाले थे, लेकिन वो पहलगाम नहीं गए. परिवार के मुताबिक जिस दिन यह हादसा हुआ उस दिन हम गुलमर्ग में थे, हमें शाम को पता चला और अगले दिन हमने अपना पहलगाम का ट्रिप कैंसिल किया. उन्होंने कहा, "किसी तरह कश्मीर से जान बचाकर हम संगलदान रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से फिर हम जम्मू पहुंचे", 
 
परिवार के मुताबिक हम काफी लोग गए थे और वहां पर काफी डरावना माहौल था. उस दिन हम गुलमर्ग में थे  वहां  हमें पता लगा कि हमला हुआ 26 लोग मारे गए हैं. यह सुनने के बाद वहां डर को माहौल था और हम वहां से निकल गए. उन्होंने कहा "हालांकि हम बुधवार सुबह ही निकलने चाहते थे लेकिन स्ट्राइक के चलते हम वहां से नहीं निकाल पाए फिर किसी तरीके से गाड़ी का इंतजाम करके हम वहां से निकले".

परिवार के मुताबिक इस परिवार को भी पहलगाम जाना था, लेकिन वो गुलमर्ग में थे और हम पहलगाम जाने के लिए काफी खुश थे लेकिन जब हमें पता चला कि ऐसा हुआ है जिससे हम डर गए और हम वहां नहीं गए. ऐसे तैसे हम श्रीनगर पहुंचे जहां से हम जान बचाकर संगलदान पहुंचे और वहां से अब जम्मू आए हैं.

परिवार के मुताबिक वह रात उन्होंने डर कर कटी यह नहीं पता था कि हम बचेंगे या नहीं.  इसी परिवार के साथ एक महिला है जिनका छोटा बच्चा भी है. उन्होंने कहा कि एक मां होने के नाते मैं बहुत डर गई थी. यहां तक पहुंचने में बहुत मुश्किल हुई और हमारे बच्चे एक दिन भूखे रहे हैं. हमारा प्लान था पहलगाम जाने का लेकिन इस हादसे के बाद हम वहां नहीं गए. 


कश्मीर से जम्मू पहुंच रहे हैं. इन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर एक विशेष हेलोडेस्क लगाया है. सेल्फ रिस्पेक्ट कश्मीर से यहां पहुंच रहे यात्रियों को यहां से दिल्ली और दूसरी जगह पर जाने वाली रेलगाड़िया के बारे में बताया जा रहा है, इतना ही नहीं इन यात्रियों के लिए यह व्यवस्था की गई है कि उन्हें टिकट से लेकर ट्रेन में बिठाने तक का जिम्मा रेलवे विभाग ने उठाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget