एक्सप्लोरर

एलजी की ताकत बढ़ाए जाने पर गुलाम नबी आजाद ने किया सवाल, 'अगर चुनाव से पहले शक्तियां ही ले लीं तो...'

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम में संशोधन पर पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ऐसा करने से फिर चुनाव में हिस्सा लेने का कोई मतलब नहीं रह गया है.

Ghulam Nabi Azad News: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ा दी गई हैं. यह जम्मू-कश्मीर से जुड़े एक अधिनियम में संशोधन के तहत ऐसा किया गया है. इस पर पूर्व सीएम गुलाब नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) की तीखी प्रतिक्रिया आई है. आजाद ने कहा कि ''अगर ऐसा है तो फिर विधानसभा चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं उसपर भी सोचना पड़ेगा.''

गुलाम नबी आजाद ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ''मैं एलजी को पावर देने के खिलाफ नहीं हूं. जम्मू-कश्मीर ना तो दिल्ली है और ना पुडुचेरी है. बहुत वर्षों तक स्टेट रही है और दुनिया में मशहूर है. आजादी के बाद अकेली स्टेट रही है जहां पीएम रहा है और स्टेट का राष्ट्रपति रहा है तो यह कोई आम स्टेट नहीं है. संवैधानिक रूप से यहां पीएम और राष्ट्रपति रहे हैं. इन शक्तियों को 1965 की सरकार ने हटा दिया था जो कि गलत कदम था. पीएम और राष्ट्रपति का दर्जा सीएम और गवर्नर का कर दिया था.''

धीरे-धीरे छीनी जा रही शक्तियां - आजाद
केंद्र सरकार के मौजूदा फैसले पर आजाद ने कहा, ''इसका मतलब है कि  विधानसभा, सीएम और कैबिनेट की शक्ति को आहिस्ता आहिस्ता खत्म किया गया. शेख साहब पहले पीएम थे. और 2019 में जो पावर बिल्कुल ही ले लिए गए. 370 हटाकर राज्य का दर्जा ले लिया गया. 35 ए हटा लिया गया, हमारे पास तो कुछ भी शक्ति नहीं है. अब उसको और ना छेड़ा जाए. मैंने तब भी बिल का विरोध किया था. कई घंटे धरना दिया था.''

हम चुनाव ही क्यों लड़ें - आजाद
आजाद ने आगे कहा, ''यह सीमावर्ती स्टेट है. एक सीमा पर पाक और दूसरे पर चीन है. हमने यहां के लोगों को कैसे अपनाना है. भारत के हुकूमत को जम्मू कश्मीर के लोगों से ऐसे बर्ताव करना चाहिए कि वे अपने मुल्क पर फक्र कर सकें." विपक्षी पार्टियां कह रही हैं कि बीजेपी ने हार मान ली है और एलजी को शक्ति दी गई है. इस पर आजाद ने कहा, ''अभी तो चुनाव हुए ही नहीं हैं. सवाल हार मानने का नहीं है. हम सभी पार्टियां छह सालों से मांग कर रही हैं चुनाव कराए जाएं. चुनाव होने से पहले सारी शक्तियां ले लीं तो चुनाव कराने का क्या मतलब है. हमारे जैसे लोग सोचते हैं कि चुनाव ही क्यों लड़ें.''

ये भी पढ़ें- Jammu and Kashmir Fire: जम्मू-कश्मीर के हंदवाडा में भीषण आग से मचा हड़कंप, जद में आए कई घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget