एक्सप्लोरर

ऑपरेशन महादेव से शिवशक्ति तक...जम्मू-कश्मीर में आतंक पर प्रहार, तीन दिनों में 5 ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का लगातार ऑपरेशन जारी है. तीन दिनों के भीतर पांच आतंकियों को ढेर किया गया है. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने आने वाले समय में और सफलता मिलने के संकेत दिए हैं.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का प्रहार जारी है. आज (30 जुलाई) ही सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को पुंछ में मार गिराया. ये दोनों ही आतंकी पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. इस ऑपरेशन को सेना ने ऑपरेशन शिवशक्ति नाम दिया. इससे पहले 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था.

तीनों ही आतंकी पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे. इस ऑपरेशन को सेना ने ऑपरेशन महादेव नाम दिया. भगवान शिव के अलग-अलग नाम पर ऑपरेशन के नाम ऐसे समय में दिए जा रहे हैं जब जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा चल रही है. शिव भक्त लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

सेना ने क्या कहा?

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सुबह करीब 10 बजे एक्स पर हैशटैग ऑपरेशन शिवशक्ति के साथ लिखा, ''एक सफल घुसपैठ रोधी अभियान में सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया. त्वरित कार्रवाई और सटीक फायरिंग से उनके नापाक इरादों को नाकाम कर दिया गया. तीन हथियार बरामद किए गए हैं. अपनी खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से प्राप्त समन्वित और संगठित खुफिया जानकारी के चलते यह अभियान सफल रहा. अभियान अभी जारी है.''

अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार देर रात डेगवार सेक्टर के मालदीवालां इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकियों की हलचल देखी गई. तभी खुफिया जानकारी के बाद अलर्ट बैठे जवानों से आतंकवादियों की मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों आतंकियों को मार गिराया गया. सुबह उजाला होने पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई.

ऑपरेशन महादेव

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. पाकिस्तान और पीओके में हवाई हमले कर 100 से अधिक आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया. लेकिन बड़ा सवाल था कि पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकी कहां हैं. 

इस बीच 28 जुलाई को करीब साढ़े 12 बजे दिन में खबर आई की, तीन आतंकियों को श्रीनगर के बाहरी इलाके में घेर लिया गया है. सेना ने इसे ऑपरेशन महादेव नाम दिया. इसके बाद सेना ने करीब डेढ़ बजे बताया कि तीन आतंकियों को मार गिराया गया. इसके अगले दिन 29 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव में मिली सफलता की डिटेल जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहलगाम के तीन हमलावरों को मार गिराया गया है.  इन आतंकवादियों की पहचान सुलेमान, अफगानी और जिब्रान के रूप में हुई है. पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी.

अमित शाह ने कहा, ''सुलेमान और अफगानी लश्कर-ए-तैयबा का A-श्रेणी का कमांडर था, जबकि जिब्रान एक कुख्यात और वांछित आतंकवादी था.'' उन्होंने बताया कि इन आतंकवादियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उन लोगों को लाया गया, जिन्हें आतंकियों की मदद करने के आरोप में पहले ही हिरासत में लिया गया था. ये वही लोग थे जो आतंकवादियों को खाना और पनाह मुहैया कराते थे. आतंकियों के शव जब श्रीनगर लाए गए तो इन गवाहों ने पुष्टि की कि ये वही लोग हैं जो पहलगाम हमले में शामिल थे.

तीन दिनों में 5 आतंकियों के सफाए के बीच जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने कहा कि पूरे क्षेत्र में कई ऑपरेशन चल रही हैं. इसके तहत आतंकवादियों का एक-एक करके सफाया किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा, “वे (आतंकवादी) पिछले चार वर्षों से यहां सक्रिय हैं. अभियान लगातार जारी हैं. उनका एक-एक करके सफाया किया जा रहा है.” 

हथियारों का हुआ मैच

गृह मंत्री ने आगे बताया कि मारे गए आतंकियों से बरामद किए गए M-9 और AK-47 राइफलों को सोमवार रात एक विशेष विमान से चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया, जहां उनकी जांच की गई. फॉरेंसिक लैब ने पुष्टि की कि पहलगाम में मिले खाली कारतूस और इन हथियारों से टेस्ट फायरिंग के दौरान निकली गोलियों का मेल हुआ है. शाह ने कहा कि उनके पास इस संबंध में बैलिस्टिक रिपोर्ट मौजूद है. सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों से पाकिस्तानी वोटर ID, पाकिस्तान में बनी चॉकलेट्स और हथियार भी बरामद किए हैं.

Input By : पीटीआई-भाषा

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget