एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन में चार लोगों की मौत, छह लोग घायल

किश्तवाड़ के उपायुक्त ने बताया कि मजदूर रतले बिजली परियोजना स्थल के पास संपर्क मार्ग के निर्माण का काम कर रहे थे और एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी एक बड़ा पत्थर लुढ़क गया.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक निर्माणाधीन रतले बिजली परियोजना स्थल के पास हुए भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है.

किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि मजदूर रतले बिजली परियोजना स्थल के पास संपर्क मार्ग के निर्माण का काम कर रहे थे और एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी एक बड़ा पत्थर लुढ़क गया, जिससे मजदूर फंस गए. उन्होंने बताया कि छह लोगों का बचाव दल घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचा लेकिन दूसरा भूस्खलन होने के कारण और ज्यादा लोग मलबे में फंस गए.

उन्होंने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और एक सहायक उप निरीक्षक सहित छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया तथा अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि घटना में पुलिसकर्मी और जेसीबी ऑपरेटर सहित चार लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है.

उपराज्यपाल ने  हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
वहीं, दिन में यादव ने बताया था कि मलबे में पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए छह लोगों में से तीन लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज, डोडा, दो लोगों को ठाठरी अस्पताल और एक को जम्मू भेजा गया है. केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के उधमपुर से सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि रतले बिजली परियोजना स्थल पर भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने उपायुक्त यादव से बात की.

सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर तैनात करीब छह लोगों का बचाव दल भी दुर्भाग्य से मलबे में फंस गया है.’’ मंत्री ने कहा कि फंसे लोगों को निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं.’’ वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है.

Jammu and Kashmir: नवंबर के पहले सप्ताह में होगी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget