एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: पूर्व SSP मोहन लाल BJP में शामिल, विधानसभा चुनाव में मिलेगा टिकट?

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू में पुलिस सेवा के एक पूर्व अधिकारी समेत कुछ बड़ी हस्तियों ने जम्मू में बीजेपी का दामन थाम लिया. उन्होंने रविंद्र रैना ने सदस्यता दिलाई.

Jammu Kashmir News: पुलिस सेवा से जुड़े लोगों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है. यह ट्रेंड लगभग हर राज्य में देखा गया है. अब जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक पूर्व एसएसपी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. पूर्व एसएसपी मोहनलाल (Mohan Lal) ने शनिवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी ज्वाइन करने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एकमात्र पार्टी है जो देश को सबसे ऊपर रखती है. 

मोहनलाल ने एएनआई से बातचीत में कहा, ''यह एकमात्र पार्टी है जिसकी सोच और विचारधारा देश सर्वोपरि है. इस विचारधारा से प्रेरित होकर और पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हुए आज बीजेपी का दाम थामा है. उन्हीं नीतियों पर चलते हुए और विचारधारा पर चलते हुए मैं खुद को समाजसेवा और देश सेवा के लिए समर्पित करता हूं."

कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी से जुड़ा - मोहनलाल
चुनाव के वक्त बीजेपी क्यों ज्वाइन की? इस सवाल पर मोहनलाल ने कहा, ''हां, चुनाव का समय है. मैंने जो पार्टी ज्वाइन की है एक कार्यकर्ता के रूप में की है जो पार्टी कहेगी उस कर्तव्य का निर्वाह करूंगा. अपनी क्षमता के अनुसार 100 प्रतिशत देने का प्रय़ास करूंगा.'' मोहनलाल के अलावा और भी प्रमुख हस्तियों ने जम्मू में बीजेपी को ज्वाइन किया है. उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सदस्यता दिलाई.

युवाओं को दिया यह संदेश
युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे? इस पर मोहनलाल ने कहा, ''मैं युवाओं को यह सदेश देना चाहता हूं कि युवा देश का भविष्य हैं उनपर बड़ा दायित्व है. बड़ी जिम्मेदारी है देश को आगे ले जाने की. वे अपने आप को ठीक रखें. खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखें. उनका जो लक्ष्य है, उसपर एकाग्रता से काम करें. अपने आप को देश सेवा और समाज कल्याण में समर्पित कर दें. ''

ये भी पढे़ं- जम्मू-कश्मीर में क्यों बदली गई कई पोलिंग बूथों की लोकेशन? निर्वाचन अधिकारी ने दी अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget