एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल, महबूबा मुफ्ती की पार्टी के नेता रहे अरशद महमूद BJP में शामिल

Arshid Mehmood Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों के नेताओं का बीजेपी ज्वाइन करने का सिलसिला जारी है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं छोटे और बड़े स्तर के नेता बीजेपी से जुड़ रहे हैं.

Jammu Kashmir News:  महबूबा मुफ्ता (Mehbooba Mufti) की पार्टी पीडीपी के नेता अरशद महमूद (Arshad Mehmood) बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद अरशद महमूद ने कहा कि इस देश में जितना काम 70 साल में नहीं हुआ उतना पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है इसलिए मैंने बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला किया. अरशद ने कहा कि ''मुझे कल पता चला कि बुधवार को बीजेपी ज्वाइन करने का कार्यक्रम है. अगर मुझे 10 दिन का वक्त और दिया जाता तो मेरे साथ और भी लोग बीजेपी ज्वाइन करते, इस हॉल में लोगों के बैठने की जगह नहीं होती.''

अरशद ने कहा, ''आज मुझे अपने पर गर्व है कि मैंने लार्जेस्ट पार्टी बीजेपी का सैंकड़ों  साथियों के साथ दामन थामा है. क्योंकि बीजेपी ने पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में जो काम किए हैं जो पिछले 70 वर्षों में किसी सरकार ने काम नहीं किया है. 50 साल से पहाड़ी कबीले के लोग लड़ते रहे उन्हें अपना हक नहीं मिला, वो हक नरेंद्र मोदी ने दिया है, बीजेपी ने दिया. दूसरी पार्टियां ने गुज्जर बक्करवाल और पहाड़ियों को लड़ाया, बक्करवाल को कहा कि पहाड़ियों ने उनका हक छीना है लेकिन उनके अधिकारों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.''

पीएम मोदी के कारण बीजेपी में आए- अरशद
अरशद महमूद ने कहा, ''पिछले 50 वर्षों से ओबीसी कबीले के लोग आरक्षण के लिए लड़ते रहे उनको हक पीएम मोदी ने दिया.'' आगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरविंद रैना की तारीफ में अरशद ने कहा कि इनके काम करने के तरीके से यह सोचने के लिए मजबूर हुआ कि हिंदुस्तान के अंदर कोई पार्टी सरकार बना सकती है तो वह सिर्फ बीजेपी है. नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है उसी की बदौलत हमने आज इस पार्टी का दामन थामा है. अरशद ने अरविंद रैना के साथ अपने पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया और कहा कि यह स्कूल में मेरे जूनियर हुआ करते थे. हम दोनों को क्रिकेट खेलने का शौक था, जब अरविंद रैना विधायक बने तो इनको मैंने याद दिलाया था कि हम कैसे क्रिकेट खेला करते थे. 

पहले पता होता तो और लोग होते शामिल- अशरद
अरशद ने आगे बताया, ''रैना साहब का कल मेसेज मिला कि बुधवार को आपकी ज्वाइनिंग है, मैंने सीधा-सीधा अपने लोगों से बात की. यह हमें 10 दिन पहले पता होता तो आपके ऑफिस में जगह नहीं होती इतने लोग हमारे साथ होते. हमारा अगला प्रोग्राम होगा जिसमें बड़े लोग आएंगे, आपके साथ शामिल होने के लिए तैयार हैं. जो मेरे साथ लोग आए हैं उनका आभार जताता हूं.''

ये भी पढ़ें- अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर क्या कुछ बोले गुलाम नबी आजाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget