एक्सप्लोरर

क्या NDA की नई सरकार सफल होगी? फारूक अब्दुल्ला ने जवाब में कही ये बात

Farooq Abdullah on Elections Result: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार सफल होगी या नहीं, इसके लिए हमें इंतजार करना चाहिए.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने चुनाव के बाद कहा कि तानाशाही के दिन चले गए और नई लोकसभा में विपक्ष और मजबूत होगा. अब्दुल्ला ने कहा कि ''जनता ने अपना जनादेश दिया है और संविधान को बचा लिया गया है. इस बार विपक्ष मजबूत होगा. जब मैं संसद में था, हम कमजोर थे. कोई हमारी बात नहीं सुनता था, वहां तानाशाही थी, लेकिन भगवान की कृपा से अब तानाशाही खत्म हो गई है.''

फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत में एनडीए द्वारा सरकार बनाए जाने के मुद्दे पर कहा कि ''उन्हें सरकार बनाने दीजिए फिर हम देख लेंगे.'' क्या एनडीए सरकार सफल होगी? इस पर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें इतंजार करना चाहिए कि क्या होता है. अब्दुल्ला ने कहा कि जनता ने अपना जनादेश दे दिया है. और उन्होंने दिखा दिया है कि सत्ता जनता के हाथ में होती और इस चुनाव में यह साबित हो गया है. यह बड़ी उपलब्धि है. 

एग्जिट पोल को लेकर भड़के फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जनता के पास वोट की ताकत है वह किसी को बना सकती है और किसी को तोड़ सकती है. वहीं एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर उन्होंने कहा कि सर्वेक्षकों को अपनी दुकान बंद कर देनी चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए. जिन्होंने 370 और 400 पार का दावा किया था, मुझे लगता है ऐसे एग्जिट पोल बंद होने चाहिए, उन्हें अपनी दुकान बंद देी चाहिए. ऐसे लोगों को भ्रम फैलाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए. 

9 जून को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण

बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव में दो सीटें जीती हैं. वहीं, इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है. हालांकि एनडीए को बहुमत मिला है जिसका नेतृत्व बीजेपी कर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 9 जून को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढे़ं- NDA के नवनिर्वाचित सांसदों को लेकर उमर अब्दुल्ला का निशाना, कहा- 'यह मुस्लिम-सिख मुक्त फिर भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget