एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला का दावा- जम्मू कश्मीर में बनेगी गठबंधन सरकार, PDP के रुख पर क्यों कहा- 'उनको भी मुबारक'

Jammu Kashmir Result 2024: एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर चुनाव का परिणाम जो भी होगा कल आपके सामने आ जाएगा. कल ईवीएम (EVM) खुलेंगे और सबको पता चल जाएगा, कौन कहां खड़ा है? 

Jammu Kashmir Assembly Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल आएगा. उससे एक दिन पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार जम्मू-कश्मीर में बनेगी. 

एनसी प्रमुख ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की इस बार सरकार बनेगी. अगर पीडीपी वाले हमारे गठबंधन को अपना समर्थन देना चाहते हैं, तो मैं उन्हें भी बधाई देता हूं. हम सभी एक ही रास्ते पर हैं. हमें नफरत को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को एकीकृत रखने की जरूरत है."

कल पता चल जाएगा कौन-कहां खड़ा है?

फारूक अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि जो भी होगा कल आपके सामने आ जाएगा. कल ईवीएम खुलेंगे और सबको पता चल जाएगा, कौन कहां खड़ा है? अगर मेरे पास जादुई चिराग होता तो मैं उस जिन्न को लाता. उससे कहता, 'जिन्न बता, कितने हम जीतेंगे, कितने वो जीतेंगे. मगर इतना जरूर जानता हूं. इंशाअल्लाह! नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस वाले बहुत अच्छे से जीतेंगे.'

क्यों कही ये बात?

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा यह यह पूछे जाने पर की पीडीपी ने कहा है कि अगर मेरी भी जरूरत पड़ी तो बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए पीडीपी भी उनका समर्थन करेगी. इसके जवाब में फारुख अब्दुल्ला ने कहा, 'अच्छी बात है, उनको भी मुबारक. अल्लाह करे, हम लोग एक ही राह पर चल रहे हैं. नफरत को खत्म करना है. जम्मू और कश्मीर को एक इकट्ठे रखना है. हर हालत में इकट्ठे रखना है.' 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए पांच चरणों में चुनाव संपन्न हुए हैं. कल यानी आठ अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. चुनावी सर्वेक्षण के हिसाब से जम्मू-कश्मीर में किसकी सरकार बनेगी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि एनसी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी.

'अगर उनके विचार हमारे एजेंडे से..', गुलाम नबी आजाद के साथ जाने पर बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget