एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग पर महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'उम्मीद है कि पुलिस सुरक्षा चूक की...'

Farooq Abdullah Firing: पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने उम्मीद जताई कि पुलिस इस सुरक्षा चूक की तह तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि ये राहत की बात है फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने फारूक अब्दुल्ला पर हमले पर चिंता जताई
  • पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है
  • महबूबा ने उम्मीद जताई कि पुलिस सुरक्षा चूक की तह तक पहुंचेगी
  • बुधवार की रात एक शादी कार्यक्रम के दौरान फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई

पीडीपी की अध्यक्ष और J&K की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार (12 मार्च) को फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की कोशिश पर हैरानी और गहरी चिंता जताई. उन्होंने इस घटना को सुरक्षा में एक गंभीर चूक बताया. यह बयान तब आया है जब पुलिस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता पर हुए हमले के बाद एक बड़ी जांच शुरू कर दी है. 

इस घटना ने जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. हमले से जुड़े हालात की गहन जांच की मांग की जा रही है. सोशल मीडिया पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें यह जानकर राहत मिली है कि घटना के बाद फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं और ठीक हैं.

फारूक अब्दुल्ला पर हुआ जानलेवा हमले को लेकर चिंतित गुलाम नबी आजाद, बोले- 'गंभीर जांच हो'

पुलिस चूक की तह तक पहुंचेगी- महबूबा

मुफ्ती ने कहा, "डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब पर हुए गंभीर हमले के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध हूं. यह जानकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं और ठीक हैं." उन्होंने पुलिस से इस मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया. पूर्व सीएम ने आगे कहा, "उम्मीद है कि पुलिस सुरक्षा में हुई इस बेहद परेशान करने वाली चूक की तह तक पहुंचेगी." पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस घटना के संबंध में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है.

बुधवार रात की घटना

बता दें कि बुधवार (11 मार्च) की रात एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए फारूक अब्दुल्ला पर कमल सिंह जामवाल नाम के शख्स ने हमला करने की कोशिश की. आरोपी शख्स जम्मू का ही रहने वाला है. वो फारूक अब्दुल्ला के एकदम करीब आ गया और जैसी ही फायर किया वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे जमीन पर पटक दिया.

'ये चौंकाने वाली घटना', फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश पर कश्मीर के सियासी नेताओं ने क्या कुछ कहा?

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर एक फंक्शन में फायरिंग की घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, "मैंने वो मंजर करीब से देखा था...फारूक अब्दुल्ला जो अत्यधिक संरक्षित आदमी हैं, अगर उनपर हमला हो सकता है, तो एक आम आदमी के क्या हालात होंगे? आज यह सवाल खड़ा हो गया है. इस पर विचार करने की जरूरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget