एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला पर हुआ जानलेवा हमले को लेकर चिंतित गुलाम नबी आजाद, बोले- 'गंभीर जांच हो'

Kashmir News In Hindi: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर एक कार्यक्रम के दौरान हमले की घटना के बाद गुलाम नबी आजाद ने कड़ी निंदा की. उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है. यह घटना बुधवार (11 मार्च) को उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. इस मामले पर डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर फारूक अब्दुल्ला के काफी करीब पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने कुछ राउंड फायरिंग भी की.

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में फारूक अब्दुल्ला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग भी सुरक्षित रहे. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया.

गुलाम नबी आजाद ने जताई चिंता

घटना की जानकारी सामने आने के बाद डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने इस पर चिंता जताई और हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए इसकी पूरी और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

गुलाम नबी आजाद ने पोस्ट कर कहा, “डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहिब पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. यह राहत की बात है कि वह सुरक्षित हैं. पुलिस को इस घटना की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं.”

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

आजाद ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं और इन्हें हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा और उसके पीछे की मंशा क्या थी. साथ ही सुरक्षा में किसी तरह की चूक हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी श्राइन विवाद पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सबूत बचाने के भी आदेश
वैष्णो देवी श्राइन विवाद पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सबूत बचाने के भी आदेश
महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर, कहा- गलती से उल्टा पकड़ा झंडा
महबूबा मुफ्ती के बचाव में उतरे CM उमर, कहा- गलती से उल्टा पकड़ा झंडा
370 हटने के 7 साल पूरे, वाल्मीकि समाज बोला- 'आज दिवाली जैसा दिन'
370 हटने के 7 साल पूरे, वाल्मीकि समाज बोला- 'आज दिवाली जैसा दिन'
श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार
श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget