एक्सप्लोरर

Earthquake: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता

Earthquake Today: रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई. ये तीव्रता बहुत कम है. किसी जनहानि की सूचना नहीं आई है.

जम्मू-कश्मीर के किश्तावड़ में भूकंप आया. बुधवार (23 अप्रैल) को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट और 44 सेकेंड पर ये झटका आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई. इससे पहले मंगलवार (22 अप्रैल) को गुजरात के कच्छ में रात 11.26 बजे (IST) रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया.

किश्तावड़ में भूकंप ऐसे समय में आया है जब यहां के मिंधल यात्रा के दौरान सड़क धंसने और पत्थर गिरने की समस्या से श्रद्धालु परेशान हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मूल राज राठौड़ ने बताया कि भारी विस्फोट और निर्माण कार्यों के कारण सड़क खराब हो रही है. प्रशासन और निर्माण कंपनी ने दो दिन में सड़क को ठीक करने का आश्वासन दिया है.

राठौड़ ने बताया कि मिंधल यात्रा के लिए श्रद्धालु 100 से 150 रुपए किराया देकर गाड़ियों से किश्तवाड़ पहुंच रहे हैं. लेकिन सड़क धंसने और ऊपर से पत्थर गिरने की वजह से उनकी यात्रा में बाधा आ रही है. पिछले साल भी यात्रा शुरू होने पर ऐसी ही समस्याएं सामने आई थीं.

इस साल भी सड़क की स्थिति खराब होने से राजमार्ग प्रभावित हुआ है.उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सड़क धंसने से राजमार्ग पूरी तरह बंद नहीं होगा.राठौड़ ने प्रशासन की तारीफ करते हुए बताया कि तहसीलदार नाक्सनी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

प्रशासन ने दो दिन के अंदर सड़क को ठीक करने का वादा किया है. रात के समय भारी मशीनरी लगाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया.राठौड़ ने कहा कि सड़क धंसने का कारण निर्माण कंपनियों द्वारा किया जा रहा भारी विस्फोट है, जिससे सड़क कमजोर हो जाती है.उन्होंने निर्माण कंपनी बिकन इंजामिया की भी सराहना की, जिसके प्रयासों से किश्तवाड़ का सड़क मार्ग हिमाचल से जुड़ा है.

राठौड़ ने बताया कि पहले लोग राशन और सामान पीठ पर ढोकर ले जाते थे, लेकिन बिकन के प्रोजेक्ट्स ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार किया.उन्होंने जोर दिया कि सड़क निर्माण जरूरी है, लेकिन यात्रियों के लिए सड़क का सुचारू रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. बिकन ने प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत शुरू की और दो दिन में सड़क बहाल करने का भरोसा जताया.राठौड़ ने प्रशासन और कंपनी से अपील की कि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए बेहतर योजना बनाई जाए. मिंधल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क ठीक करने की मांग की है. प्रशासन और निर्माण कंपनी की सक्रियता से उम्मीद है कि जल्द ही यात्रा फिर से सुगम हो जाएगी.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget